Jet Fuel Price Hiked: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने लगातार दूसरे महीने जेट फ्यूल के दाम बढ़ा दिये हैं। जेट फ्यूल को एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) कहा जात है। ये नए रेट आज 1 अगस्त से लागू होंगे। प्रमुख मेट्रो शहरों में घरेलू एयरलाइनों के लिए एटीएफ की कीमतें ओएमसी ने रिवाइज कर दी हैं। देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देशे के बड़े शहरों में एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
देश के बड़े शहरों में ATF की रिवाइज कीमतें
दिल्ली में प्रति किलो-लीटर लागत 98,508.26 रुपये तक पहुंच गई है। कोलकाता में भी एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है, यहां दरें बढ़कर 1,07,383.08 रुपये प्रति किलो-लीटर हो गई है। भारत के फाइनेंशियल कैपिटल मुंबई में कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां एटीएफ की कीमत अब 92,124.13 रुपये प्रति किलो-लीटर है। चेन्नई में एटीएफ की लागत बढ़कर 1,02,391.64 रुपये प्रति किलो-लीटर हो गई।
भारत में प्रमुख शहरों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर घरेलू एयरलाइनों के लिए एटीएफ की कीमतों की घोषणा की गई है। रिवाइज एटीएफ कीमतों का एयरलाइन ऑपरेशन और ऑपरेशन कॉस्ट पर असर पड़ना तय है। इस कारण आगे हवाई सफर महंगा हो सकता है।
घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट की कीमतों पर पड़ेगा असर
दिल्ली में एटीएफ की कीमत 902.62 डॉलर प्रति किलोलीटर है, जो बाजार डायनेमिक और ग्लोबल ऑयल प्राइस के साथ बैलेंस है। दिल्ली से ऑपरेट करने वाली एयरलाइंस अब फ्यूल कॉस्ट को भी इंटरनेशनल फ्लाइट को ऑपरेट करते समय में ध्यान रखना होगा। फ्यूल कॉस्ट प्राइस का असर घरेलू और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट टिकट की कीमतों में नजर आ सकता है।
ये हैं डॉलर में ATF की कीमतें
कोलकाता में एटीएफ की कीमतें बढ़ाकर 941.09 डॉलर प्रति किलोलीटर कर दी गई हैं। मुंबई के लिए एटीएफ की कीमतें 900.73 डॉलर प्रति किलोलीटर तक पहुंच गई हैं। चेन्नई में एटीएफ की कीमतें 897.83 डॉलर प्रति किलोलीटर तय की गई है।