Jharkhand Old Pension Scheme: झारखंड (Jharkhand) के राज्य कर्मचारियों को हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सोरेन कैबिनेट में सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को मंजूरी दे दी है। झारखंड सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई दूसरे महत्वपूर्ण फैसलों के साथ पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मंजूरी दे दी है।
राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकारों ने केंद्र को OPS वापस लेने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया है और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत जमा धन को वापस लेने का अनुरोध किया है।
झारखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए ये अहम फैसले:
क्या केंद्र में बहाल होगी OPS?
सरकार पुरानी पेंशन योजना का लाभ नई पेंशन योजना में ही देने पर विचार कर रही है। पुरानी पेंशन योजना का विकल्प तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है।
नई पेंशन योजना को पुरानी पेंशन योजना की तरह लोकप्रिय बनाने पर काम किया जाएगा, जिसमें रिटर्न की गारंटी होगी, अतिरिक्त कमाई पर भी विचार किया जा रहा है।
इसके साथ ही सरकार का योगदान बढ़ाकर 14 फीसदी करने की योजना है। नेशनल पेंशन सिस्टम या नई पेंशन योजना को लेकर नई व्यवस्था बनाई जाएगी। व्यवस्था ऐसी होगी कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें इसे अपना सकेंगी।