Get App

₹10,000, ₹3,599 या ₹3,999… Jio का कौन सा प्लान है सबसे ज्यादा सस्ता? जानें पूरी डिटेल

अगर आप एक साथ एक या तीन साल का रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो रिलायंस जियो के पास आपके लिए कई ऑप्शन हैं। कंपनी ₹10,000 का प्रीपेड प्लान पेश करती है, जिसमें 3 साल की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए ₹3,599 और ₹3,999 के सालाना रिचार्ज प्लान भी उपलब्ध हैं। जानें इसके बारे में डिटेल में

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 8:37 PM
₹10,000, ₹3,599 या ₹3,999… Jio का कौन सा प्लान है सबसे ज्यादा सस्ता? जानें पूरी डिटेल
इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग कीमत वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करता है। अगर आप जियो सिम इस्तेमाल करते हैं और बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते, तो कंपनी के पास एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है। जियो के 10,000 रुपये वाले प्लान में 3 साल की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा 3,599 रुपये और 3,999 रुपये के सालाना रिचार्ज प्लान भी हैं। ऐसे में अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो इन तीनों प्लान की कीमत, वैलिडिटी और मिलने वाले फायदे की तुलना करना जरूरी है। इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं। जानें इन तीनों प्लान में किसकी कीमत कम है और ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदे किसमें मिलते हैं।

जानें प्लान के बारे में

जियो के 10,000 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को पूरे 3 साल यानी 1,095 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर इस प्लान की कुल कीमत को साल के हिसाब से देखें, तो इसका खर्च करीब 3,333 रुपये प्रति साल आता है। यानी लंबी वैलिडिटी के साथ ग्राहक अपने रिचार्ज का खर्च भी आसानी से समझ सकते हैं।

किस प्लान में ज्यादा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें