Jio के 5 डेटा टॉपअप प्लान, कीमत 100 रुपये से भी कम, मिलता है 6GB डेटा

Jio Plan: जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। आज हम आपको Jio के सबसे सस्ते 19 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं। ये एक बूस्टर डेटा प्लान है। अगर किसी ग्राहक को एक्स्ट्रा डेटा के लिए रिचार्ज कराना है तो वह इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं

अपडेटेड Feb 04, 2024 पर 7:30 AM
आज हम आपको Jio के पांच सबसे सस्ते टॉपअप प्लान के बारे में बता रहे हैंं।

Jio Plan: जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। आज हम आपको Jio के पांच सबसे सस्ते टॉपअप प्लान के बारे में बता रहे हैं। जियो का डेटा टॉपअप प्लान 19 रुपये से शुरू है। जियो का टॉपअप रिचार्ज प्लान 61 रुपये का भी है जिसमें 6GB डेटा प्लान मिल रहा है। ग्राहक को एक्स्ट्रा डेटा के लिए रिचार्ज कराना है तो वह इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं। जियो का डेटा प्लान 15 रुपये, 19 रुपये, 25 रुपये, 29 रुपये और 61 रुपये का प्लान है।

15 रुपये का रिचार्ज (Jio Rupees 15 Plan)

Jio का 15 रुपये का डेटा वाउचर प्लान आपको 1GB का एक्स्ट्रा डेटा देता है। इस प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान के बराबर है। अगर आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है तो आप 1GB एक्स्ट्रा डेटा के लिए यह रिचार्ज करा सकते हैं।


19 रुपये का रिचार्ज (Jio Rupees 15 Plan)

Jio की ओर से एक और बूस्टर डेटा प्लान पेश किया गया है, जिसकी कीमत सिर्फ 19 रुपये है। इसमें आपको रेगुलर डेटा के अलावा 1.5GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है, जो डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपके काम आ सकता है। लेकिन इसमें आपको कॉल और एसएमएस का कोई फायदा नहीं मिलता है।

25 रुपये का रिचार्ज (Jio Rupees 15 Plan)

रिलायंस जियो ग्राहकों को 25 रुपये का रिचार्ज प्लान भी दे रहा है। इसमें आप डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 2GB तक एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। आप इस रिचार्ज प्लान का फायदा अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी का फायदा उठा सकते हैं।

29 रुपये का रिचार्ज (Jio Rupees 15 Plan)

इसके अलावा अगर आपकी डेली डेटा लिमिट खत्म हो गई है तो जियो की ओर से आपको 29 रुपये का रिचार्ज प्लान भी ऑफर किया जा रहा है। इसमें जियो आपको 2.5GB एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। इसके साथ आपको कोई अन्य फायदा नहीं मिलता, बल्कि मौजूदा प्लान की वैलिडिटी खत्म होने तक आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

61 रुपये का रिचार्ज (Jio Rupees 15 Plan)

अगर आपको किसी जरूरी काम के लिए ज्यादा इंटरनेट स्पीड की जरूरत है तो आप 61 रुपये का डेटा बूस्टर प्लान ले सकते हैं। इसमें आपको काफी फायदे मिलते हैं और इसमें आपको 6GB तक डेटा मिल रहा है, जिसे आप वैलिडिटी तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Paytm से जुड़ा एक और अहम अपडेट, अब 10% कर दी है ये लिमिट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।