Jio Recharge Plan: अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं और पिछले काफी समय से बजट में रहते हुए 2GB डेली डेटा वाले प्रीपेड प्लान लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। जियो अपने करोड़ों यूजर्स को अलग-अलग कीमतों में कई सारे किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर करती रहती है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस प्लान में आपको कम कीमत पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है। यह खास प्लान शॉर्ट-टर्म के लिए भारी डेटा का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एकदम सही है। इस प्लान की सबसे ज्यादा खास बात यह है कि यह अनलिमिटेड प्लान आपको 200 के अंदर ही मिल जाएगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में
रिलायंस जियो जियो की वेबसाइट या MyJio ऐप पर अलग-अलग कीमतों वाले कई रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध हैं, जो यूजर्स को डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ कई अन्य बेनिफिट्स देते है। जियो का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अपने यूजर्स को कई सारे बेनिफिट्स देता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और 2GB डेली डेटा मिलता है।
इसके अलावा इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते है। 198 रुपये का ये प्लान ट्रू 5G बेनिफिट के साथ भी आता है। यह प्लान खास है क्योंकि जियो अनलिमिटेड 5G ऑफर केवल अपने 2GB डेली डेटाया उससे ज्यादा के प्लान पर करता है। यह जियो के सबसे सस्ते अनलिमिटेड 5G प्लान्स में से एक है।
जियो के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी मात्र 14 दिन की होती है। अगर आप इससे ज्यादा दिन की प्लान चाहते हैं तो आप 349 रुपये में 28 दिन वाला प्लान ले सकते हैं। अगर इन दोनों प्लान की तुलना करें तो 198 रुपये वाला प्लान 349 रुपये वाले प्लान से ज्यादा महंगा है। इन दोनों प्लान्स में सभी बेनिफिट्स समान हैं जैसे अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेली डेटा, और अन्य ऐप्स की एक्सेस। दोनों में अंतर केवल वैलिडिटी का है, 198 रुपये वाला प्लान 14 दिन के लिए है, जबकि 349 रुपये वाला प्लान 28 दिन के लिए। यह दोनों प्लान्स जियो के सबसे अफोर्डेबल ऑप्शन्स हैं।
19 रुपये और 29 रुपये के प्लान में जियो ने कुछ बदलाव किए हैं। 19 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी अब सिर्फ 1 दिन रह गई है, जो पहले बेस प्लान के आधार पर होती थी। यूजर्स को इस प्लान में 1GB डेटा मिलता है लेकिन अब डेटा को जल्दी इस्तेमाल करना होगा। वहीं 29 रुपये के प्लान की वैलिडिटी अब केवल 2 दिनों की है।