Get App

200 रुपये से कम में अनलिमिटेड 5G डाटा दे रहा है Jio, ये है 2GB डेली डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान

Jio Recharge Plan: जियो अपने यूजर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के प्लान ऑफर करता रहता है। अगर आप पिछले काफी समय से जियो में 2GB डेली डेटा वाले सस्ते रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं जियो के इस सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2025 पर 10:00 AM
200 रुपये से कम में अनलिमिटेड 5G डाटा दे रहा है Jio, ये है 2GB डेली डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान
इस प्लान की सबसे ज्यादा खास बात यह है कि यह अनलिमिटेड प्लान आपको 200 के अंदर ही मिल जाएगा

Jio Recharge Plan: अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं और पिछले काफी समय से बजट में रहते हुए 2GB डेली डेटा वाले प्रीपेड प्लान लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। जियो अपने करोड़ों यूजर्स को अलग-अलग कीमतों में कई सारे किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर करती रहती है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस प्लान में आपको कम कीमत पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है। यह खास प्लान शॉर्ट-टर्म के लिए भारी डेटा का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एकदम सही है। इस प्लान की सबसे ज्यादा खास बात यह है कि यह अनलिमिटेड प्लान आपको 200 के अंदर ही मिल जाएगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में

कितने का है प्लान

रिलायंस जियो जियो की वेबसाइट या MyJio ऐप पर अलग-अलग कीमतों वाले कई रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध हैं, जो यूजर्स को डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ कई अन्य बेनिफिट्स देते है। जियो का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अपने यूजर्स को कई सारे बेनिफिट्स देता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और 2GB डेली डेटा मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें