Jio Plan: रिलायंस जियो (Jio) ग्राहकों को मंथली प्लान के साथ सालाना प्लान भी ऑफर करता है। सालाना प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो का 3,227 रुपये का प्लान पूरे साल की वैलिडिटी देता है। जियो के सालाना प्लान में ग्राहकों को वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेटा प्लान और फ्री SMS की सर्विस भी मिलती है। अगर आप भी ज्यादा समय की वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो ये आपके काम आ सकता है।
जियो का 3,227 रुपये का प्लान (Jio 3,227 Plan)
ये प्लान जियो के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की गिनती में आता है। ये प्लान 365 दिन यानी पूरे 12 महीने की वैलिडिटी देता है। जियो के प्लान में रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है। 12 महीने तक आपके पास 730GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए होगा। रोजाना की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद डेटा स्पीड 64Kbps पर आ जाती है। अगर कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में जियों के ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। अगर इस प्लान के अन्य फायदों की बात की जाए तो प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud समेत Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
सालाना प्लान का मंथली खर्च 300 रुपये से है कम
जियो के 3,227 रुपये के प्लान का 12 महीने के हिसाब से हर हर महीने का खर्च करीब 268 रुपये आता है। एक दिन का खर्च करीब 9 रुपये आता है। इस हिसाब से ये प्लान आपके मंथली प्लान की तुलना में काफी किफायती प्लान है। 268 रुपये महीने के खर्च में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल, SMS, 730जीबी इंटरनेट मिल रहा है। ये प्लान आपके मंथली जियो प्लान की तुलना में सस्ता रहेगा।