Jio and BSNL Diwali Offer: जियो और BSNL अपने ग्राहकों के लिए खास दिवाली ऑफर लेकर आएं हैं। जियो अपने ग्राहकों प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर 23 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रहा है। Jio अपने सालाना प्लान पर ये ऑफर दे रहा है। वहीं, BSNL ग्राहकों को दिवाली ऑफर के तहत एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। आइए जानते हैं इस प्लान के फायदे और मंथली खर्च के बारे में..
जियो का दिवाली ऑफर (Jio Diwali Offer)
जियो (Reliance Jio) का 2,999 रुपये का सालाना प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। जियो के 2,999 रुपये के प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। दिवाली ऑफर के तहत 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल रही है। यूजर्स को रिचार्ज कराने पर 365 की जगह 388 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। 2,999 रुपये के सालाना रिचार्ज में रोजाना 2.5 GB डेटा मिलता है। आपको सालाना करीब 912.5जीबी डेटा मिलेगा। हर दिन मिलने वाले इंटरनेट डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps पर आ जाएगी।
BSNL ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवाली ऑफर के बारे में जानकारी दी है। ऑफर में बीएसएनएल ने बताया कि वह यूजर्स को 251 रुपये के प्लान पर 3GB एक्स्ट्रा डेटा देगी। ये प्लान ग्राहक ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से ले सकते हैं।
BSNL का 251 रुपये का प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड के (BSNL) 251 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यूजर्स को 70GB डेटा मिलेगा। अब इस प्लान में दिवाली ऑफर के तहत 70GB के अलावा 3GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। यानी अब इस प्लान में कुल 73GB डेटा मिलेगा। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps तक हो जाती है। साथ ही इस प्लान में 100 SMS भी मुफ्त मिलेंगे। वहीं ZING का एक्सेस भी मिलेगा।