जियो का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 895 रुपये में दे रहा है 11 महीने की वैलिडिटी वाला प्लान

Jio: रिलायंस जियो (Jio) अपने सस्ते सालाना प्लान के लिए जाना जाता है। जियो का एक ऐसा ही सस्ता प्लान है जिसमें करीब 11 महीने की वैलिडिटी मिल रही है। जियो का यह प्लान 895 रुपये का है और इस प्लान में ग्राहकों को 336 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। जियो का ये सबसे सस्ता प्लान है जिसमें लंबी वैलिडिटी मिलती है

अपडेटेड Dec 07, 2023 पर 9:43 PM
Story continues below Advertisement
Jio के 895 रुपये के रिचार्ज प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

Jio: रिलायंस जियो (Jio) अपने सस्ते सालाना प्लान के लिए जाना जाता है। जियो का एक ऐसा ही सस्ता प्लान है जिसमें करीब 11 महीने की वैलिडिटी मिल रही है। जियो का यह प्लान 895 रुपये का है और इस प्लान में ग्राहकों को 336 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। जियो का ये सबसे सस्ता प्लान है जिसमें लंबी वैलिडिटी मिलती है।

जियो 895 रुपये का रिचार्ज प्लान

Jio के 895 रुपये के रिचार्ज प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर रिचार्ज साइकिल 28 दिन का देखें तो इसमें 12 साइकिल मिलते हैं और अगर 30 दिन के प्लान के हिसाब से देखें तो 11 महीने से ज्यादा की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 24GB डेटा ग्राहकों को मलिता है। इसमें 28 दिन के लिए 2GB डेटा मिलता है। अब अगर बात करें कॉलिंग की तो इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। प्लान में 28 दिन के लिए 50SMS मुफ्त मिलते हैं। कुल मिलाकर ये प्लान आपके बजट के लिहाज से काफी सस्ता है।


हर महीने की कॉस्ट आती है करीब 81 रुपये

अगर इस प्लान साइकिल 28 दिन का निकाले तो इसमें 28 दिन के लिहाज से ग्राहकों का खर्च करीबन 75 रुपये आएगा। अगस 30 दिन के हिसाब से खर्च देखें तो वह 81 रुपये आता है। ये प्लान ऐसे यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हैं जिनके पास 2 सिम है। दूसरी सिम उनके पास जियो की है और उसे सस्ते में पूरे साल चलाना चाह रहे हैं। उनके लिए ये प्लान काफी किफायती रहने वाला है। कम बजट में ये प्लान ज्यादा फायदे दे रहा है। आप इसे जियो ऐप या पेटीएम से खरीद सकते हैं।

'सोने की चिड़िया' है भारतीय शेयर बाजार, अगले 4-5 साल लगातार बनी रहेगी तेजी : रामदेव अग्रवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।