रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vi) को टक्कर देने के लिए 75 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। जियो ने हाल में अपना 69 रुपये का प्लान बंद किया है जिसके बाद यह नया प्लान लॉन्च किया गया है। 69 रुपये के प्लान को वेबसाइट से जियो ऐप से हटा दिया है। एयरटेल ने भी हाल में अपना सबसे सस्ता प्लान बंद कर 75 रुपये का प्लान लॉन्च किया था।
जियो (Jio) के नए 75 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें JioPhone यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में रोजाना 50 SMS और JioTV, JioCinema, JioNews, JioS JioSecurity और JioCloud जैसे
जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा।
जियो ग्राहकों को नए 75 रुपये वाले प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और 200MB बूस्टर के साथ पूरी वैलिडिटी के दौरान 3GB डेटा मिलेगा।
आपको बता दें जियो द्वारा 39 रुपये और 69 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है जिसके बाद अब 75 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता प्लान बन गया है।
गूगल और जियो ने मिलकर दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। JioPhone Next की लॉन्चिंग अब दिवाली के आसपास होने वाली है। उम्मीद है कि JioPhone Next की लॉन्चिंग अब 4 नवंबर के करीब हो सकती है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 24 जून को रिलायंस की 44वें सालाना जनरल मीटिंग में कहा था कि गूगल के साथ मिलकर स्मार्टफोन बनाया जा रहा है। गूगल ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 33,737 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
Jio की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि दोनों कंपनियों ने कुछ ग्राहकों के साथ JioPhone Next की टेस्टिंग चल रही है और इसे दिवाली फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।