Jio OTT Plan: जियो ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, सिर्फ 29 रुपये में मिलेगा OTT एक्सेस

Jio Cinema OTT New Plan : जियो ने धमाकेदार प्लान लॉन्च किये हैं। पिछले कुछ दिनों से अपने नये प्लान लेकर लाने को लेकर प्रमोट कर रही थी। जियो ने आखिरकार अपने नये प्लान्स को लॉन्च कर दिया है। जियो 29 रुपये में OTT का एक्सेस देगा

अपडेटेड Apr 25, 2024 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
Jio: जियो धमाकेदार प्लान लेकर आया है।

Jio Cinema OTT Plan: जियो अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार प्लान लेकर आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioCinema ने भारतीय OTT मार्केट में घरेलू कंपिटिटर के अलावा नेटफ्लिक्स, डिज्नी + हॉटस्टार और Amazon Prime वीडियो को टक्कर देने के लिए नए सब्सक्रिप्शन वाले प्लान शुरू किये हैं। वायकॉम18 के स्वामित्व वाली OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ने अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस जियो सिनेमा प्रीमियम को लॉन्च कर दिया है। जियो ने 29 रुपये का प्लान लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों OTT का एक्सेस मिलेगा। जियो ने आखिरकार अपने नये प्लान्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी पिछले काफी समय से नए प्लान लेकर आने की बात कह रही थी।

जियो सिनेमा का 29 रुपये का प्लान

जियो सिनेमा के 29 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहक एक ही डिवाइस पर एक्सेस कर पाएंगे। इसमें आपको एडफ्री 4K कंटेंट मिलगा। नए प्लान के साथ स्मार्ट टीवी सहित किसी भी डिवाइस पर कई तरह की एक्सक्लूसिव सीरीज, फिल्में, हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर, बच्चों के शो और टीवी एंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं। इसमें विज्ञापन-फ्री, 4K क्वालिटी और ऑफलाइन व्यूइंग की सर्विस मिलेगी। कंपनी ने 2 प्लान लॉन्च 29 रुपये और 89 रुपये के लॉन्च किये हैं। ये प्लान जियो सिनेमा के लिए हैं। दोनों ही प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे।


जियो सिनेमा का 89 रुपये का प्लान

कंपनी ने फैमिली प्लान भी लॉन्च किया है। जियो सिनेमा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फैमिली प्लान की कीमत 89 रुपये से शुरू है। इस प्रीमियम प्लान के तहत यूजर्स एक अकाउंट का एक ही समय में 4 डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकता है। मौजूदा जियो सिनेमा प्रीमियम सदस्य बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 'फैमिली' प्लान में अपग्रेड हो जाएंगे। जियो सिनेमा यूजर्स बिना किसी पेमेंट के IPL 2024 क्रिकेट मैच देख सकते हैं। जियो के इन प्लान्स से यूजर्स को एडिशनल बेनेफिट नहीं मिलेंगे।

प्रीमियम यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे

जियो सिनेमा प्रीमियम के सदस्यों को कलर्स, निकलोडियन और अन्य वायकॉम18 नेटवर्क चैनलों का कंटेंट मिलेगा और टीवी पर आने वाले सभी सीरियल देख सकते हैं। जियो सिनेमा अपने पैरेंटल कंट्रोल फीचर के साथ बच्चों के लिए सेफ कंटेट को भी तय करता है। कंपनी भविष्य में अपने यूजर्स के लिए सालाना प्लान की भी घोषणा कर सकती है।

Gold Price: दिल्ली में सोने के भाव में लौटी रौनक, दो दिन की गिरावट के बाद चढ़े दाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।