Jio का न्यू ईयर ऑफर, 231 रुपये के मंथली खर्च में मिलगी 389 दिनों की वैलिडिटी, चेक करें प्लान

Jio New Year Offer: जियो अपने ग्राहकों के लिए न्यू ईयर ऑफर लेकर आया है। Jio अपने सालाना प्लान पर यह खास ऑफर दे रहा है। ऑफर के तहत जियो के प्लान में 365 दिन नहीं 389 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। ये ऑफर जियो के सालाना 2999 रुपये के प्लान पर मिल रहा है

अपडेटेड Dec 25, 2023 पर 7:30 PM
Jio New Year Offer: जियो अपने ग्राहकों के लिए न्यू ईयर ऑफर लेकर आया है।

Jio New Year Offer: जियो अपने ग्राहकों के लिए न्यू ईयर ऑफर लेकर आया है। Jio अपने सालाना प्लान पर यह खास ऑफर दे रहा है। ऑफर के तहत जियो के प्लान में 365 दिन नहीं 389 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। ये ऑफर जियो के सालाना 2999 रुपये के प्लान पर मिल रहा है। ये एक सालाना प्लान है लेकिन इस पर न्यू ईयर ऑफर के तहत 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल रही है।

जियो का 2,999 रुपये का प्रीपेड प्लान (Jio 2999 Prepdai Recharge Plan)

जियो (Reliance Jio) का 2,999 रुपये का सालाना प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। जियो के 2,999 रुपये के प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। यानी, पूरे 365 दिन आपका सिम एक्टिव रहेगा। अब इस प्लान में न्यू ईयर ऑफर के तहत 24 दिनों की एक्सट्रा वैलिडिटी मिल रही है। एक बार रिचार्ज कराने के बाद 365 दिन नहीं सीधे 389 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। जियो के प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5 GB डेटा मिलता है। आपको सालाना करीब 912.5जीबी डेटा मिलेगा। हर दिन मिलने वाले इंटरनेट डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps पर आ जाएगी।


सालाना प्लान के अन्य फायदे

जियो की तरफ से इस प्लान में डेली 100 SMS ऑफर किए जा रहे हैं। साथ ही रिजार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा का भी ऑफर किया जा रहा है। इसमें जियों के ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलेगी। साथी ही लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सर्विस भी ग्राहकों को मिलेगी। इस प्लान में 5G सर्विस का फायदा भी मिलेगा।

प्लान का एक दिन का खर्च

अगर न्यू ईयरऑफर के साथ यानी 389 दिनों की वैलिडिटी के आधार पर इस प्लान की कॉस्ट निकाले तो एक महीने की कॉस्ट 231 रुपये आती है। एक दिन का खर्च 8 रुपये से भी कम आता है। यानी, एक बार रिचार्ज कराके आप करीबन 13 महीने तक सिम एक्टिव रख सकते हैं। ये प्लान जियो ऐप और पेटीएम से ले सकते हैं।

Paytm : छंटनी के बाद आया CEO का बयान, 2024 में कंपनी के प्लान की दी जानकारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।