Get App

रिटायरमेंट के लिए बचा बस एक साल, कैसे पायें रिटायरमेंट के बाद आर्थिक आजादी

रिटायरमेंट के लिए बस एक साल बचा है तो लक्ष्य पूरे करने की तयारी क्या होनी चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2019 पर 4:24 PM
रिटायरमेंट के लिए बचा बस एक साल, कैसे पायें रिटायरमेंट के बाद आर्थिक आजादी

रिटायरमेंट के लिए बस एक साल बचा है तो लक्ष्य पूरे करने की तयारी क्या होनी चाहिए। योर मनी पर लेट रिटायरमेंट प्लानिंग के साइड इफेक्ट जानिए।  डेट फंड से ज्यादा कमाई कैसे हो। घटती ब्याज दरों का असर डेट फंड के रिटर्न पर कैसे पड़ता है इस खास शो पर डेट फंड का गणित जानते हैं। रिटायरमेंट प्लानिंग और डेट फंड का गणित समझाने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ पर Morningstar के Investment Advisory Director धवल कपाड़िया जुड़ गये हैं।

सवालः डेट फंड में निवेश कब करें और ब्याज दर एवं डेट फंड का कनेक्शन क्या है। क्या डेट फंड में निवेश नजरिया ब्याज दर के मुताबिक तय होना चाहिए।

धवल कपाडिया की सलाहः डेट फंड और ब्याज दरों में कनेक्शन होता है। घटती ब्याज दरों में मध्यम और लंबी अवधि के डेट फंड में निवेश करना चाहिए। बढती ब्याज दरों में छोटी अवधि के डेट फंड में निवेश करना सही होता है। घटती ब्याज डेट फंड को कैपिटल appreciation का फायदा मिलता है। बढती ब्याज दरों में लंबी अवधि के डेट फंड अंडर परफॉंर्म करते हैं।

डेट फंड में 3 साल के बाद निवेश निकालने पर इंडेक्सेशन के साथ 20 प्रतिशत का टैक्स लगता है। डेट फंड में 3 साल के पहले निवेश से निकलने पर टैक्स स्लैब से मुताबिक टैक्स लगता है। अपनी निवेश अवधि के अनुसार रणनिती बनाएं। 1 साल तक निवेश करने के लिए लिक्विड या अल्ट्रा शॉर्ट टर्म डेट फंड में निवेश सही होता है। एक साल से ज्यादा के समय के लिए एक्यूरल फंड को चुना जा सकता है।

सवालः मुझे 6 साल में 70 लाख जमा करने हैं। मेरे फंड का चुनाव कैसा होना चाहिए।
मेरा निवेश इस प्रकार हैः 1 साल से 4 फंड में निवेश किया है-  6 साल के लिए 10000 की sip / प्रति फंड जिनके नाम इस प्रकार हैं

1) Axis blue chip fund

2) Axis focused 25 fund

3) Mirea Asset Emerging Blue chip fund

4) Kotak standard multi cap fund

धवल कपाडिया की सलाहः आपके मौजूदा निवेश से 6 साल में 70 लाख जुटाना मुश्किल है। इसके लिए SIP की राशि 40000 प्रति महीने करनी होगी।

पोर्टफोलियो में लार्ज कैप 70 प्रतिशत, मिड कैप 15 प्रतिशत,  स्मॉल कैप 5 प्रतिशत और इंटरनेशनल 10 प्रतिशत होने चाहिए।

फंड पर सलाह                          निवेश राशि

Axis Bluechip                          9,000

Axis Focused 25 -                   9,000

Kotak Std. Multicap                 9,000

Mirae Emerging Bluechip        9,000

Franklin Asian Equity Fund     4,000 ( शुरू करें)

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें