Karwa Chauth 2024: करवाचौथ पर पत्नी को देना है गिफ्ट, ये 12 आइडियाज कर सकते हैं ट्राई
Karwa Chauth 2024: पत्नी के प्यार, समर्पण और त्याग को सराहना पति की जिम्मेदारी है। इसे गिफ्ट के जरिए दर्शाया जा सकता है। ऐसे कई गिफ्ट हैं, जिन्हें आप अपनी पत्नी को करवाचौथ पर देकर खुश कर सकते हैं।
आप अपने बजट के हिसाब से गिफ्ट चुन सकते हैं
इस साल 20 अक्टूबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाने वाला है।
करवा चौथ हर शादीशुदा महिला के लिए एक खास दिन होता है। इस दिन वह अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए पूरे दिन बिना खाए-पिए व्रत रखती है। ऐसे में पति की भी जिम्मेदारी है कि वह पत्नी के इस एफर्ट को सराहे। इसके लिए गिफ्ट्स की मदद ली जा सकती है। ऐसे कई गिफ्ट हैं, जिन्हें आप अपनी पत्नी को करवाचौथ पर देकर खुश कर सकते हैं। अगर गिफ्ट चुनने में परेशानी हो रही है तो यह आर्टिकल आपके काम का हो सकता है, क्योंकि इसमें हमने ऐसे की कुछ गिफ्ट्स का जिक्र किया है...
परफ्यूम
एक अच्छा परफ्यूम इस मौके पर एक गुड चॉइस हो सकता है। अपने लाइफ पार्टनर का पसंदीदा ब्रांड या फिर उसे पसंद आए ऐसी फ्रैगरेंस चुन सकते हैं। परफ्यूम टाइमलेस गिफ्ट माने जाते हैं। चाहें तो एक परफ्यूम या फिर परफ्यूम का सेट गिफ्ट किया जा सकता है।
ज्वैलरी
करवाचौथ पर ज्वैलरी गिफ्ट करना कोई नई बात नहीं है। अक्सर लोग इस मौके पर गोल्ड, सिल्वर ज्वैलरी उपहार के तौर पर देते हैं। नेकलेस, रिंग, ब्रेसलेट, ईयरिंग्स, कंगन, पायल जैसी ज्वैलरी गिफ्ट की जा सकती है। फैशन ज्वैलरी भी एक ऑप्शन है। इसे इमीटेशन या कॉस्ट्यूम ज्वैलरी भी कहा जाता है। अगर बजट अच्छा खासा है तो गोल्ड ज्वैलरी के बजाया गोल्ड बिस्किट भी गिफ्ट कर सकते हैं।
हैंडबैग, क्लच और सनग्लासेज
हैंडबैग की जरूरत तो हर महिला को रहती ही है। इसलिए करवाचौथ पर पत्नी के लिए एक अच्छा स्टाइलिश हैंडबैग या क्लच एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। मार्केट में कई तरह के ट्रेंडी, फैशनेबल या क्लासिक डिजाइन वाले हैंडबैग मौजूद हैं। अपने बजट की प्राइस रेंज में चुनाव कर सकते हैं। सनग्लासेज भी एक अच्छा ऑप्शन हैं। अच्छी क्वालिटी के स्टाइलिश सनग्लासेज भी गिफ्ट किए जा सकते हैं।
कपड़े और फुटवियर
अगर पत्नी के लिए कोई गिफ्ट समझ नहीं आ रहा है तो फिर कपड़े तो हैं ही। आप साड़ी, कुर्ती, सूट, वेस्टर्न ड्रेसेज, जींस, जैकेट जैसे कपड़ों में से सिलेक्शन कर सकते हैं। कोई ट्रेंडी डिजाइनर पीस ले सकते हैं। चाहें तो फुटवियर भी गिफ्ट कर सकते हैं।
आप अपने लाइफ पार्टनर को मोबाइल, ईयरफोन, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्टवॉच जैसे गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट मॉडर्न भी हैं और काम के भी।
ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स/ब्यूटी प्रोडक्ट्स
वाइफ को लग्जरी ग्रूमिंग किट या ब्यूटी प्रोडक्ट्स का किट गिफ्ट किया जा सकता है। प्रीमियम स्किनकेयर और बॉडीकेयर प्रोडक्ट्स के साथ ग्रूमिंग किट एक थॉटफुल आइडिया है। आप चाहें तो इसमें परफ्यूम भी ऐड कर सकते हैं।
रिस्ट वॉच
अगर आपकी वाइफ को रिस्ट वॉच पसंद हैं, तो आप एक अच्छी कंपनी की बढ़िया सी दिखने वाली रिस्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक की ब्रांडेड रिस्ट वॉच मार्केट में मौजूद हैं।
पर्सनलाइज्ड कस्टम गिफ्ट
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट काफी थॉटफुल लगते हैं। पार्टनर के साथ के खूबसूरत लम्हों को कस्टमाइज्ड गिफ्ट में संजोया जा सकता है, जैसे कि पहली मुलाकात, कोई क्यूट मोमेंट। कस्टमाइज्ड पेंडेंट, फोटो फ्रेम, फोटो प्रिंट वाला पिलो या कुशन, कॉफी मग जैसे गिफ्ट कंसीडर किए जा सकते हैं।
आप अपने पार्टनर को कुछ खास बुकिंग्स के जरिए सरप्राइज कर सकते हैं, जैसे कि स्पा बुकिंग, सैलों की बुकिंग या वाउचर, घर पर मैनीक्योर-पैडीक्योर, हेयर केयर, नेल आर्ट सर्विसेज की बुकिंग। आप चाहें तो अपने पार्टनर को पैकेज डील्स गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा एक सरप्राइज ट्रिप पर जाने के लिए टिकट बुकिंग का भी हो सकता है।
ओटीटी सब्सक्रिप्शन
अगर आपकी वाइफ को फिल्में, सीरियल्स, वेब सीरीज देखने का शौक है तो आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन भी गिफ्ट में दे सकते हैं।