सेविंग अकाउंट में ज्यादा पैसे रखना है घाटे का सौदा, आप खो रहे हैं पैसा, जानिये कैसे

Saving Account: क्या आपको भी लगता है कि सेविंग अकाउंट में पैसा रखना सबसे ज्यादा सेफ है? 2025 में सिर्फ बैंक में पैसा रखने से आप अमीर नहीं बनेंगे। महंगाई एक चुपचाप चोर है, जो आपकी सेविंग को धीरे-धीरे खत्म कर रही है। आज की समझदारी और छोटे-छोटे निवेश कल आपको बड़ा फायदा दे सकते हैं

अपडेटेड Jul 05, 2025 पर 7:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Saving Account: क्या आपको भी लगता है कि सेविंग अकाउंट में पैसा रखना सबसे ज्यादा सेफ है?

Saving Account: क्या आपको भी लगता है कि सेविंग अकाउंट में पैसा रखना सबसे ज्यादा सेफ है? 2025 में सिर्फ बैंक में पैसा रखने से आप अमीर नहीं बनेंगे। महंगाई एक चुपचाप चोर है, जो आपकी सेविंग को धीरे-धीरे खत्म कर रही है। आज की समझदारी और छोटे-छोटे निवेश कल आपको बड़ा फायदा दे सकते हैं। यहां जानें पैसे को बढ़ाने का तरीका।

सेविंग अकाउंट में कितना फायदा?

बड़े बैंकों जैसे SBI, HDFC, ICICI और Axis बैंकों में सेविंग अकाउंट पर आपको सिर्फ 2.5% से 2.75% तक ब्याज मिलता है। IDFC First Bank जैसी कुछ बैंकों में भी ये 3% से ज्यादा नहीं होता। ऐसे में 1 लाख रुपये पर आपको महीने में शायद एक प्लेट पानीपुरी के बराबर ब्याज ही मिलेगा।


असली काम महंगाई कर रही है खराब

भारत में औसतन 5%–6% की महंगाई चलती है। अगर आपको सिर्फ 2.7% ब्याज मिल रहा है और महंगाई 6% है, तो आपका पैसा हर साल 3% तक अपनी वैल्यू खो रहा है। यानी आज के 100 रुपये अगले साल सिर्फ 94 रुपये जैसे बन जाएंगे।

फालतू पड़ा पैसा

कई एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप किसी कर्मचारी को सिर्फ बैठने के पैसे नहीं देंगे, तो अपने पैसे को भी बिना काम के क्यों रखें?" सेविंग अकाउंट में जरूरत से ज्यादा पैसा रखने का मतलब है एक बड़ा मौका खो देना।

क्या करें?

आपको सेविंग अकाउंट में सिर्फ 3 से 6 महीने के खर्च जितना पैसा रखना चाहिए। बाकी को समझदारी से निवेश करना चाहिए।

सेविंग अकाउंट से बेहतर विकल्प

लिक्विड म्यूचुअल फंड लगभग 6.9% रिटर्न, टैक्स में भी राहत और तुरंत पैसा निकालने की सुविधा मिलती है। 1-2 दिन के लिए भी पैसा पार्क करने का बढ़िया विकल्प मिता है। इसमें 6.3 फीसदी का रिटर्न मिलता है। शॉर्ट टर्म डेट फंड्स में थोड़ा ज्यादा रिटर्न मिलता है। फिक्स्ड डिपॉजिट जो लोग बहुत कंजर्वेटिव हैं, उनके लिए ठीक विकल्प।

छोटी रकम से भी हो सकता है बड़ा फायदा

नितिन कौशिक सलाह देते हैं कि जरूरी नहीं कि आप लाखों से शुरुआत करें। 500 रुपये महीना भी अगर सही जगह लगाया जाए, तो समय के साथ अच्छा फंड बन सकता है।

लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए बेस्ट हैं ये टॉप 7 क्रेडिट कार्ड्स, एयरपोर्ट लाउंज, होटल वाउचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।