Silver Price Today: धनतेरस से पहले ही चांदी की कीमतों में भारी दबाव देखने को मिल रही है। 28 अक्टूबर को कीमतें 2 लाख रुपये से नीचे आ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.63% घटकर यानी 1241 रुपये गिरावट के साथ 1,95,476 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,96,717 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,96,100 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 54.11 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत सभी टैक्स समेत 1.98 लाख रुपये प्रति किलो रह गई है। यह 10 महीने का सबसे निचला स्तर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 2,20,000 रुपये प्रति किलो पर है
चांदी में 4000 रुपये की बड़ी गिरावट
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 4,000 रुपये गिरकर 1.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक यह चांदी का 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है। सोमवार को चांदी की कीमतें दिल्ली सर्राफा बाजार में 2.02 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 2025 में 16 सितंबर को चांदी का भाव 1,98,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।
आइए गुडरिटर्न के आंकड़ों के मुताबिक 28 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नजर डालते हैं
इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने-चांदी में फिर गिरावट नजर आई। आज 28 अक्टूबर को Comex पर सोना 0.36% गिरकर (Gold Price on Comex) 4,059.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.54% तक गिरे और ऐसे में कीमत 54.220 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।