फिल्म ‘नायिका’ से प्रोडक्शन में हाथ आजमाने जा रही है एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी, ‘Kintsukuroi Films’ नाम से लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

बॉलीवुड स्टार ने कहा कि एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करना लोगों और दुनिया से बातचीत करने का नतीजा है

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 12:55 PM
वह अपने प्रोडक्शन हाउस किंतसुकुरोई फिल्म्स के बैनर तले फिल्म 'नायिका' से इसकी शुरुआत करेंगी

सुपरहिट फिल्म 'पिंक', 'मिशन मंगल' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसे वेब शो के लिए मशहूर अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) अब फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाने जा रही हैं। वह अपने प्रोडक्शन हाउस किंतसुकुरोई फिल्म्स (Kintsukuroi Films) के बैनर तले डार्क कॉमेडी फिल्म नायिका (Nayeka) से इसकी शुरुआत करेंगी।

‘‘फॉर मोर शोट्स प्लीज!’’ की स्टार ने कहा कि एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करना लोगों और दुनिया से बातचीत करने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में ‘‘मिशन मंगल’’, ‘‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’’ और मशहूर सीरीज ‘‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’’ ने उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर काफी परिपक्व किया है।

Punjab Elections 2022: केजरीवाल बोले- पंजाब चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा अगले सप्ताह कर दी जाएगी


उन्होंने कहा कि मैं अब एक कदम आगे बढ़ना चाहती हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि अच्छी चीजें वापस आनी चाहिए और दुनिया को ऐसी कहानियां बतानी चाहिए जो अलग और दिल को छूने वाली हों।

कुल्हारी ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस का नाम एक जापानी शब्द से लिया है, जिसका मतलब टूटे हुए मिट्टी के बर्तनों को सोने से ठीक करने की कला। उनकी अगली फिल्म ‘‘नायिका’’ संघर्ष कर रही अभिनेत्री की कहानी है जो गलती से अपराध के चंगुल में फंस जाती है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अजयकिरण नायर ने किया है।

इस ऐलान के साथ ही कुल्हारी आलिया भट्ट, तापसी पन्नू, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा सहित उन महिला अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जिन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत कर चुकी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।