Get App

Kisan Credit Card: सिर्फ 4% के सस्ते ब्याज पर ₹5 लाख का लोन, जानिए KCC लेने का पूरा प्रोसेस

Kisan Credit Card: KCC के तहत किसानों को खेती की जरूरतों के लिए लोन मिलता है। फसल लोन की सीमा ₹5 लाख तक है। समय पर भुगतान करने पर ब्याज दर 4% तक हो सकती है। जानिए KCC की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन का पूरा तरीका।

Suneel Kumarअपडेटेड Aug 27, 2026 पर 2:58 PM
Kisan Credit Card: सिर्फ 4% के सस्ते ब्याज पर ₹5 लाख का लोन, जानिए KCC लेने का पूरा प्रोसेस
KCC का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसान को खेती के सीजन में समय पर पैसा मिल सकता है।

खेती में खर्च पहले होता है। कमाई बाद में आती है। बीज, खाद, दवा और सिंचाई के लिए किसान को समय पर पैसे चाहिए। ऐसे में बार-बार किसी से उधार लेना मुश्किल हो सकता है।

यहीं किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC काम आता है। इसके जरिए किसान खेती और उससे जुड़ी जरूरतों के लिए बैंक से कर्ज ले सकता है। सरकार ने KCC के तहत फसल लोन की सीमा बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है।

किसान क्रेडिट कार्ड क्या है?

KCC को खेती के लिए बैंक की एक क्रेडिट लिमिट समझिए। बैंक किसान की जरूरत और खेती के हिसाब से एक लिमिट तय करता है। इसके बाद किसान जरूरत पड़ने पर उस लिमिट से पैसा निकाल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें