बुढ़ापे में काम करना बहुत लोगों की इच्छा नहीं मजबूरी होती है। लेकिन, Atal Pension Yojna (APY) में निवेश कर आप अपने लिए सम्मानजनक जीवन चुन सकते हैं। इस योजना में बहुत छोटी रकम के निवेश से हर महीने गारंटीड 1000 रुपये से 5000 रुपये तक आय प्राप्त की जा सकती है। सरकार की इस पेंशन योजना का मकसद बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना और उम्र के उस दौर में सम्मानजनक जीवन का हक देना है। इसमें 18 साल से 40 साल तक के भारतीय महिला या पुरुष निवेश कर सकते हैं।
भारत सरकार ने अटल पेंशन योजना खासतौर से असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए शुरू की है। इसका मुख्य लक्ष्य 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बुढ़ापे में आत्मनिर्भर बनाना है। 60 साल की उम्र के बाद व्यक्ति के चुने हुए प्लान के हिसाब से हर महीने गारंटीड पेंशन मिलती है। इस योजना का संचालन PFRFA यानी पेंशन फंड रेगुलेटरी ऐंड डेवलपमेंट अथॉरिटी करती है। इसके तहत निवेशकों को कई फायदे मिलते हैं। आइये इनके बारे में जानें :
Atal Pension Yojana के फायदे
कम निवेश, बड़ा फायदा : इस योजना की जल्दी शुरुआत करने पर निवेश राशि कम होती है। यानी निवेश जितनी कम उम्र में शुरू किया जायेगा, मासिक अंशदान उतना ही कम होगा।
पेंशन चुनने की आजादी : इस योजना में निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 रुपये की मासिक पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं।
गारंटीड पेंशन: यह सरकार की पेंशन योजना है। इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि इसमें मिलने वाली पेंशन की पूरी गारंटी भारत सरकार देती है।
टैक्स में छूट : अटल पेंशन योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80CCD (1B) के तहत 50,000 रुपये तक की अतिरिक्त टैक्स छूट मिलती है।
नॉमिनी को लाभ : 60 साल की उम्र के बाद पेंशनधारक की मृत्यु होने पर उसकी पेंशन की राशि उसके पति/पत्नी को मिलेगी। दोनों की मृत्यु हो जाने पर जमा की गयी पूरी राशि नॉमिनी को वापस कर दी जाती है।
इन डॉक्यूमेंट के बिना Atal Pension Yojana में नहीं कर सकते आवेदन
जानें क्या है आवेदन करने का तरीका
अटल पेंशन योजना के लिए तीन तरीकों से अप्लाई किया जा सकता है। ऑनलाइन, ऑफलाइन या सीधे योजना की वेबसाइट के जरिये इसमें खाता खोल सकते हैं।
1. ऑफलाइन तरीका (बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से)
अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस की शाखा, जहां आपका बचत खाता है, वहां से अटल पेंशन योजना का रेजिस्ट्रेशल फॉर्म लें। फॉर्म में नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और नॉमिनी की डीटेल्स सही-सही भर दें। इसके साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट लगाकर जमा कर दें। इसके बाद आपका पेंशन खाता खुल जायेगा और हर महीने आपकी इंस्टॉलमेंट ऑटो डेबिट होती रहेगी।
2. ऑनलाइन तरीका (नेट बैंकिंग के माध्यम से)
पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन नेट बैंकिंग के जरिये भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए नेट बैंकिंग का पेज खोलें और सोशल स्कीम्स विकल्प पर क्लिक करने के बाद अटल पेंशन योजना पर क्लिक करें। यहां उपलब्ध फॉर्म में जरूरी जानकारी, पेंशन विकल्प और नॉमिनी डीटेल के साथ जमा करें। बैंक की तरफ से आपसे ऑटो डेबिट की अनुमति मांगी जायेगी, जिसे करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा। इसके बाद आपको Permanent Retirement Account Number (PRAN) मिलेगा।
यहां से भी कर सकते हैं अप्लाई