Get App

जानिए घर बैठे SBI में ऑनलाइन कैसे खोले अकाउंट, क्या है पूरी प्रक्रिया

SBI ने इंस्टा सेविंग बैंकिंग अकाउंट को फिर से लॉन्च किया है, जिसमें आप घर बैठे अपना सेविंग अकाउंट ओपन करा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2020 पर 11:59 AM
जानिए घर बैठे SBI में ऑनलाइन कैसे खोले अकाउंट, क्या है पूरी प्रक्रिया

कोरोना वायरस की वजह से लोग एक दूसरे के संपर्क में आने से बच रहे हैं। ऐसे में अगर आप बैंक में अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन भी अकाउंट खुलवा सकते हैं। हाल ही में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India -SBI) ने इंस्टा सेविंग बैंकिंग अकाउंट (Insta Saving Bank Account) को फिर से लॉन्च किया है। इसमें अकाउंट खोलने के लिए किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे तुरंत ऑनलाइन खोला जा सकता है। मतलब यह कागज रहित होगा।

SBI में ऑनलाइन बैंक अकाउंट खोलने के लिए ग्राहकों को बैंक की ब्रांच में जाने की कोई जरूरत नहीं है। आपको अपने स्मार्ट फोन में YONO ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा SBI में डिजिटल अकाउंट ओपन करने के लिए आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।

SBI के चेयरमैन रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) ने कहा कि यह सुविधा मौजूदा Covid-19 समय में उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा, जो घर बैठे बैंक की ब्रांच में आए बिना सेविंग अकाउंट खुलवाना चाहते हैं।

बैंक द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक, इंस्टा सेविंग बैंकिंग अकाउंट 24 घंटे सातों दिन काम करेगा। SBI इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट के सभी नए अकाउंट होल्डर्स को RuPay ATM-cum-डेबिट कार्ड जारी किया जाएगा।  

कैसे खोलें अकाउंट

SBI का इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट (Insta Saving Bank Account) खोलने के लिए ग्राहकों को बस YONO ऐप डाउनलोड करना होगा। अपना पैन और आधार कार्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद आद आपको OTP (वन टाइम पासवर्ड) सबमिट करना होगा। साथ ही अन्य कुछ डिटेल भरनी होगी। एक बार प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अकाउंट होल्डर अपने अकाउंट को तुरंत एक्टीवेट कर देगा और तत्काल ट्रांजैक्शन शुरू कर सकते हैं। 

बैंक में अकाउंट खुलने के 1 साल तक ब्रांच में जाकर केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें