Get App

EPF Withdrawal: जानिए ऑनलाइन कैसे निकालें PF का पैसा

आधार कार्ड के जरिए आप ऑनलाइन PF का पैसा निकाल सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2019 पर 3:40 PM
EPF Withdrawal: जानिए ऑनलाइन कैसे निकालें PF का पैसा

सभी सैलरी क्लास कमर्चारियों का PF अकाउंट होता है। जिसे Provident Fund (भविष्य निधि) कहते हैं। इसमें कर्मचारी जहां काम कर रहे होतें हैं उस संस्था को और कर्मचारी को अपनी सैलरी से कुछ पैसे जमा करने होते हैं। Employees Provident Fund Organisation (EPFO) की इस योजना के तहत आपकी सैलरी का कुछ हिस्सा कटता रहता है। जिसे भविष्य में आप निकाल सकते हैं। पहले PF का पैसा निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पडती थी। लेकिन अब इसके नियमों को काफी सरल कर दिया गया है। जिससे अब ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी पैसा निकाल सकते हैं।
आइये जानते हैं कैसे PF के पैसे को ऑनलाइन निकालें।

सरकार ने ऑनलाइन EPF Withdrawal form को UAN की वेबसाइट में अपलोड कर दिया है। इस वेबसाइट के जरिए आप PF का पैसा निकाल सकते हैं।

सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा।  

इसके बाद अपको UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग-इन करना होगा।
फिर मैनेज (Manage) ऑप्शन पर क्लिक करें।

केवाईसी (KYC) ऑप्शन पर सारी जानकारी चेक कर लें और ऑनलाइन सर्विस (Online Services) पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको Online Service क ऑप्शन मिलेगा, यहां पर एक ड्रॉप मेन्यू खुलेगा। इसमें से आपको क्लेम (Claim) पर क्लिक करना है।

इतना करने के बाद क्लेम फॉर्म को सबमिट करने के लिए Proceed For Online Claim पर क्लिक करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड Bank Account में पैसा आ जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें