Get App

निवेश एक्सपर्ट से जानिये आर्थिक रूप से आपका कैसे बना रहेगा साठ के बाद भी ठाठ

लंबी अवधि में निवेश पर फायदा तब होगा जब आप निवेश में अनुशासन बनाए रखेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2019 पर 1:58 PM
निवेश एक्सपर्ट से जानिये आर्थिक रूप से आपका कैसे बना रहेगा साठ के बाद भी ठाठ

आपके निवेश की गाड़ी कभी नहीं थमनी चाहिए, लंबी अवधि में निवेश पर फायदा तब होगा जब आप निवेश में अनुशासन बनाए रखेंगे। इसलिए 60 के बाद भी कैसे बना रहेगा आपका ठाठ यह जानने के लिए योर मनी पर पोस्ट रिटायरमेंट लाइफ की फाइनेंशियल प्लानिंग की जानकारी प्राप्त करें। आपको सुझाव देने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ पर एटिका बैल्थ मैमेजमेंट के निखिल कोठारी जुड़े हैं।

सवालः मुझे यह जानना है कि रिटायरमेंट के बाद निवेश कैसे करें? रिटायरमेंट के बाद का पोर्टफोलियो कैसा होना चाहिए? मेरी पत्नी भी 2 साल बाद रिटायर होने वाली है।  

निखिल कोठारी की सलाहः

सबसे पहले प्रति महीने खर्च और बचत का हिसाब रखिए। इसके साथ ही 30000 प्रति महीने खर्च तो रिटायरमेंट के लिए 65 लाख का फंड रखें। जब 65 लाख के रिटायरमेंट कोष होगा उसके बाद प्रति महीने 30,000 की कमाई का प्रावधान करें। अगले 25 साल 30,000 रुपये महीने की कमाई करनी है। अगले 25 साल में 65 लाख से 1.70 करोड़ रुपये की कमाई संभव है।

सवालः मुझे 30 साल के लिए 700 रुपये प्रति महीने की SIP पर सलाह दें। मुझे निवेश के लिए कौन सा फंड चुनना चाहिए। मुझे सालाना SIP की कितनी रकम बढ़ानी चाहिए?

निखिल कोठारी की सलाहः

आपको अच्छे मिड-कैप फंड में SIP से निवेश की सलाह दी जाती है। आपको 30 साल के लिए 700 रुपये प्रति माह की SIP से 12 प्रतिशत ग्रोथ मिल सकती है।
इस तरह 30 साल में 700 रुपये प्रति माह निवेश से 24 लाख की राशि जमा हो सकती है। आपको SIP में सालाना 10 प्रतिशत रकम बढ़ाने की सलाह दी जाती है। सालाना 10 प्रतिशत रकम बढ़ाने पर 56 लाख जुटाना संभव है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें