इस म्यूचुअल फंड में सिर्फ 10000 रुपये का SIP 6 साल में 12 लाख रुपये बना

अगर किसी इनवेस्टर ने इस फंड में एकमुश्त 10,000 रुपये का निवेश किया होता तो वह आज 28,029 रुपये हो गया होता। इस फंड की शुरुआत 16 जुलाई, 2019 को हुई थी। इसकी फंड मैनेजर शिबानी सरकार कुरियन हैं

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement
इस फंड के पोर्टफोलियो में स्टॉक की संख्या ज्यादा नहीं है। पोर्टफोलियो में सिर्फ 30 कंपनियों के शेयर शामिल हैं।

कोटक एएमसी का कोटक फोकस्ड फंड छह साल का हो गया है। इसका प्रदर्शन शानदार रहा है। इस फंड की शुरुआत जुलाई 2019 में हुई थी। शुरुआत से अब तक इस फंड में सिप से निवेश का रिटर्न करीब सालाना 17.77 फीसदी रहा है। वैल्यू रिसर्च के मुताबिक, इस फंड की शुरुआत से इसमें हर महीने 10,000 रुपये के निवेश से आज 12.29 लाख रुपये का फंड तैयार हो गया होता। इसका मतलब है कि कुल 7.2 लाख रुपये का निवेश आज 12 लाख रुपये हो गया होता।

10000 का एकमुश्त निवेश करीब तीन गुना हुआ होता

अगर किसी इनवेस्टर ने इस फंड में एकमुश्त 10,000 रुपये का निवेश किया होता तो वह आज 28,029 रुपये हो गया होता। कोटक एएमसी ने यह जानकारी दी है। इसका मतलब है कि 6 साल में आपका पैसा इस फंड में तिगुना से थोड़ा कम हुआ होता। इस फंड की शुरुआत 16 जुलाई, 2019 को हुई थी। इसकी फंड मैनेजर शिबानी सरकार कुरियन हैं। इसका फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 3,700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।


पोर्टफोलियो में सिर्फ 30 कंपनियों के स्टॉक्स

इस फंड के पोर्टफोलियो में स्टॉक की संख्या ज्यादा नहीं है। पोर्टफोलियो में सिर्फ 30 कंपनियों के शेयर शामिल हैं। इसमें लार्जकैप की हिस्सेदारी 79 फीसदी है और मिडकैप की हिस्सेदारी करीब 17 फीसदी है। इसका बड़े बैंकों, टेलीकॉम, टेक्नोलॉजी, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी और कैपिटल मार्केट्स सेक्टर की कंपनियों में ज्यादा निवेश है। इसने मेटलल्स और ऑयल एंड गैस स्टॉक में कम निवेश किया है।

बेंचमार्क के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन

फोकस्ड एप्रोच के बावजूद इसका बीटा 1 से कम रहा है, जबकि शार्प रेशियो 1 से ऊपर रहा है। इससे इसे अच्छा रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न देने में मदद मिलती है। एक साल से लेकर छह सालों में इसका प्रदर्शन बेंचमार्क के मुकाबले अच्छा रहा है। तीन या 5 साल में से 100 फीसदी टाइम इसका रिटर्न पॉजिटिव रहा है। इस फंड में सिर्फ 100 रुपये से इनवेस्ट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Income Tax Return: शेयरों या म्यूचुअल फंड में निवेश से लॉस हुआ तो इसे आईटीआर में बताना नहीं भूलें, यहां जानिए इसके फायदें 

क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

फाइनेंशियल एडवाइजर्स का कहना है कि किसी फंड के पिछले रिटर्न को देख उसमें निवेश का फैसला करना समझदारी नहीं है। इनवेस्टर्स को रिस्क लेने की अपनी क्षमता, निवेश की अवधि आदि को देखने के बाद निवेश करना चाहिए। इनवेस्टर्स निवेश से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर्स की राय ले सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।