Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहकों के लिए अलर्ट है। बैंक ने अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि 5 और 12 फरवरी को बैंक की कुछ सर्विस नहीं मिलेगी। कोटक बैंक ने कहा कि बैंक कि सर्विस को बेहतर बनाने के लिए मेंटेंनेंस का काम होगा जिसके कारण बैंक की सर्विस नहीं मिलेगी। बैंक ने इस बारे में अपने ग्राहकों को ईमेल भेजा है।
कोटक बैंक की सर्विस 5 और 12 फरवरी को नहीं मिलेगी
बैंक ने ईमेल में कहा है कि हम आपके लिए एक बेहतर बैंकिंग अनुभव देने के लिए अपने सिस्टम को अपडेट कर रहे हैं। इसलिए, आपकी Kotak VISA Debit Card और Spendz Card से जुड़ी कुछ सर्विस कुछ टाइम पीरियड के लिए नहीं मिलेगी। यह परेशानी बुधवार 5 फरवरी 2025 और फिर बुधवार 12 फरवरी 2025 को सुबह 1:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगी। इस दौरान ग्राहक इन-स्टोर POS ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन पेमेंट और इंटरनेशनल ATM ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को अपनी जरूरी ट्रांजेक्शन पहले से ही पूरी करने की सलाह दी है ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो।
Kotak Spendz एक प्रीपेड कार्ड सर्विस है, जो छोटे और दैनिक खर्चों को मैनेज करने के लिए डिजाइन की गई है। यह कार्ड यूजर्स को अपने खर्चों को अलग से ट्रैक करने में मदद करता है, जिससे बजट का बेहतर मैनज करना आसान हो जाता है। बेकार के खर्चों से बचा जा सकता है।
ये हैं कोटक बैंक की नई FD दरें
7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत
15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत
31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत
121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत
180 दिन - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत
181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
270 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
364 दिन - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत
365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत
390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 7.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.90 प्रतिशत
391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 7.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.90 प्रतिशत
23 महीने - आम जनता के लिए: 7.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.85 प्रतिशत
23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.85 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत
3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत
4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत
5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।