Fixed Deposit: कोटक महिंद्रा बैंक ने FD पर बढ़ाई ब्याज दरें, मिलेगा 7.50% तक रिटर्न, नई दरें आज से लागू

Kotak Mahindra Bank ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को आम निवेशकों के लिए 7 फीसदी और सीनियर सिटिजन्स के लिए 7.50 फीसदी तक बढ़ा दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई दरें आज 28 दिसंबर 2022 से लागू हो गई है

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 7:09 PM
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में इजाफा किया है।

Fixed Deposit Interest Rate: लीडिंग प्राइवेट सेक्टर बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को आम निवेशकों के लिए 7 फीसदी और सीनियर सिटिजन्स के लिए 7.50 फीसदी तक बढ़ा दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई दरें आज 28 दिसंबर 2022 से लागू हो गई है। आइए जानते हैं कि अलग-अलग अवधि की एफडी पर ब्याज दर कितनी है।

अलग-अलग अवधि के लिए कितनी है ब्याज दरें

7 से 24 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 2.75% है। वहीं, 15 से 30 दिनों की एफडी पर 3 फीसदी की दर से रिटर्न मिलेगा। 31 दिनों से 45 दिनों की एफडी पर 3.24 फीसदी रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा, 46 दिनों से 90 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 3.50 फीसदी है।

  • 91 दिनों से 120 दिनों की एफडी पर ब्याज दर- 4 फीसदी
  • 121 दिनों से 179 दिनों की एफडी पर ब्याज दर- 4.24 फीसदी
  • 180 से 363 दिनों की एफडी पर ब्याज दर- 5.75 फीसदी
  • 364 दिनों की एफडी पर ब्याज दर- 6 फीसदी
  • 365 दिनों से 389 दिनों की एफडी पर ब्याज दर- 6.75 फीसदी
  • 390 दिनों से 23 महीनों की एफडी पर ब्याज दर- 7 फीसदी
  • 23 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल से कम तक की एफडी पर ब्याज दर- 6.50 फीसदी
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम तक एफडी पर ब्याज दर- 6.40 फीसदी
  • 3 साल से लेकर 4 साल से कम की एफडी पर ब्याज दर- 6.30 फीसदी
  • 4 साल से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर ब्याज दर- 6.25 फीसदी
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर ब्याज दर- 6.20 फीसदी


सीनियर सिटीजन्स को 7.50 फीसदी तक रिटर्न

ब्याज दरों में बढ़ोतरी के तहत 390 दिनों, 391 दिनों से लेकर 23 महीने से कम और 23 महीने की एफडी पर आम निवेशकों को 7 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटिजन्स को इन अवधियों की एफडी पर 7.50 फीसदी तक रिटर्न मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।