Kotak Mahindra Bank ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, दे रहा है 7.75% का ब्याज

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने एक बार फिर FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। कोटक बैंक 3 साल और उससे अधिक लेकिन 4 साल से कम की एफडी पर 0.50 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। वहीं, 4 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम की एफडी पर ब्याज दर में 0.75 फीसदी का इजाफा किया है

अपडेटेड Feb 29, 2024 पर 1:14 PM
कोटक महिंद्रा बैंक ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने एक बार फिर FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। कोटक बैंक 3 साल और उससे अधिक लेकिन 4 साल से कम की एफडी पर 0.50 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। वहीं, 4 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम की एफडी पर ब्याज दर में 0.75 फीसदी का इजाफा किया है। कोटक बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में यह बदलाव आज 11 दिसंबर 2023 से लागू कर दिया है।

बैंक न्यूनतम 7 दिन की दे रहा है FD

बैंक अभी 2.75 फीसदी से लेकर 6.20 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। कोटक बैंक अधिकतम आम ग्राहकों को 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है।


ये हैं कोटक बैंक की नई दरें

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत

15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत

180 दिन - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

270 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

364 दिन - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत

365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत

390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.65 प्रतिशत

391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत

23 महीने - आम जनता के लिए: 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.75 प्रतिशत

23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.75 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत

3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत

4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।

SC on Article 370: 'अगले साल सितंबर तक कराएं चुनाव, जल्द बहाल हो राज्य का दर्जा' जम्मू-कश्मीर पर सुप्रीम कोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।