Kotak Bank FD Rate: कोटक बैंक ने आज से बदली Fixed Deposit की दरें, अब इतना मिलेगा ब्याज

Kotak Bank FD Rate: RBI के अपने पॉलिसी रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी करने के बाद कई बैंकों ने अपनी एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज बढ़ाया है

अपडेटेड Sep 19, 2022 पर 5:46 PM
कोटक बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज।

Kotak Bank FD Rate: RBI के अपने पॉलिसी रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी करने के बाद कई बैंकों ने अपनी एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज बढ़ाया है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra) ने भी बैंक डिपॉजिट स्कीम पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने अपने डेली बैलेंस पर सेविंग्स अकाउट और अलग-अलग पीरियड के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है। ग्राहक अपने निवेश पर आकर्षक ब्याज दरों का लाभ उठा सकेंगे। कोटक बैंक की ये नई दरें आज 19 सितंबर 2022 से लागू हो चुकी हैं।

19 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

कोटक ने 1 सितंबर से 7 से 14 दन वाली फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट 2.50 फीसदी देगा। 15 से 30 दिन वाली एफडी पर 2.65 फीसदी की ब्याज देना जारी रखेगा। 31 से 90 दिन की मैच्योरिटीव वाली एफडी पर 3.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 91 से 179 दिन की एफडी पर 3.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा।


इन FD पर बढ़ाया ब्याज

कोटक बैंक 180 से 363 दिन की एफडी पर 5.06 फीसदी और 364 दिन की एफडी पर 5.32 फीसदी ब्याज दे रहा है। 365 दिन से 389 दिन की एफडी पर 5.88 फीसदी ब्याज मिल रहा है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिल रहा है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD ग्राहकों को ऑफर कर रहा है।

इन पर भी बढ़ाया ब्याज

बैंक 390 दिन से लेकर 23 महीने से कम में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.14 फीसदी ब्याज देगा। 23 महीने से 2 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.24फीसदी का ब्याज मिल रहा है। पहले इस पर 6.10 फीसदी ब्याज था।

निफ्टी में लार्जकैप स्टॉक की तरह है भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शनः रिधम देसाई, Morgan Stanley

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।