Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: RBI के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD और 2 से 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी। नई दरें आज 10 फरवरी से 2023 से लागू हो गई है। कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। वह आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन को 2.75 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
