Kotak Mahindra Bank: प्राइवेट सेक्टर बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहकों को झटका लग सकता है। दरअसल, बैंक ने अपने सभी तरह को लोन पर ब्याज बढ़ा दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को लोन से जुड़ी दरें MCLR में 10 से 30 आधार अंकों यानी 0.10 फीसदी से लेकर 0.30 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। ये नई दरें 16 जनवरी 2023 से लागू हो गई है। MCLR बढ़ने का मतलब है कि अब से होम, कार या पर्सलन लोन का ब्याज बढ़ जाएगा। लोन पर पहले से ज्यादा ब्याज चुकाना होगा। साथ ही मौजूदा होम लोन, कार, पर्सनल लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। यानी, आपके घर का खर्च बढ़ने वाला है।
