Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है। कोटक बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज 0.10 फीसदी तक बढ़ाया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। नई दरें कल 9 दिसंबर से लागू हों चुकी है। कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। वह आम ग्राहकों को 2.75 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 दिसंबर को हुई मौद्रिक नीति समिति (MPC) में रेपो रेट को 35 आधार अंकों (bps) से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रहा है। इसके कारण भारत के ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। Yes Bank ने भी FD पर ब्याज रिवाइज किया है। अब इस गिनती में कोटक बैंक भी शामिल हो गया है।
ये हैं कोटक बैंक की नई दरें
7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत
15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत
31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत
121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत
180 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
270 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.25 प्रतिशत
364 दिन - आम जनता के लिए: 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत
390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.00 प्रतिशत
391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.00 प्रतिशत
23 महीने - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत
23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.80 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.90 प्रतिशत
3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.80 प्रतिशत
4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत
5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।