प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने त्योहारी सीजन में अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों को घटाने का ऐलान किया है। अब होम लोन की ब्याज दरों में 15bps यानी 0.15 फीसदी घटाकर 6.65 फीसदी से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया है।
यह नई दरें 10 सितंबर 2021 से लागू होंगी और 8 नवंबर 2021 को खत्म हो जाएंगी। यानी यह ऑफर गणेश चतुर्थी से शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर आप होम लोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
कोटक ने कहा यह ऑफर सभी लोन अमाउंट में उपलब्ध है और एक उधारकर्ता (borrower) की क्रेडिट प्रोफ़ाइल से जुड़ी है। कोटक महिंद्रा बैंक के अंबुज चंदना (Ambuj Chandna) ने कहा कि लोग आरामदायक घर की तलाश में हैं जहां पूरा परिवार काम कर सके, मनोरंजन कर सके और एक साथ अच्छे से समय बिताएं।
कोटक की अविश्वसनीय 6.50 फीसदी होम लोन ब्याज दर अब किसी के सपनों का घर और भी अधिक किफायती बनाती है। उन्होंने आगे कहा कि अब डिजिटल ने होम लोन की मंजूरी प्रक्रिया (sanction process) को पूरी तरह बदल दिया है।
सबसे सस्ता होम लोन
अभी सभी सरकारी या प्राइवेट बैंकों में कोटक महिंद्रा बैंक में होम लोन की शुरुआती ब्याज दरें सबसे कम है। देश के सबसे बड़े बैंक SBI में होम लोन की ब्याज दरें 6.70 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी सालाना तक हैं। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के होम लोन पर ब्याज दर 6.75 फीसदी से लेकर 8.25 फीसदी सालाना के बीच हैं।