L&T के कंस्ट्रक्शन यूनिट को मिले बड़े ऑर्डर से शेयर में दिखा 3% का उछाल

आज दोपहर 12:15 बजे Larsen & Toubro का शेयर बीएसई पर 1747.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Mar 10, 2022 पर 5:48 PM
Larsen & Toubro को सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल, फूड प्रोसेसिंग फैसिलटी के निर्माण के ऑर्डर मिले हैं

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro (L&T) के शेयर के भाव 10 मार्च को 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ गये। कंपनी ने घोषणा की कि उसकी निर्माण शाखा ने अपने विभिन्न बिजनेस के लिए 'महत्वपूर्ण' ऑर्डर हासिल किए हैं जिसके बाद शेयरों में उछाल देखने को मिला। कंपनी को 1,000-2,500 करोड़ रुपये के अहम ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON International Ltd) से कंपनी को एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) ऑर्डर मिला है। इसके तहत Northeast Frontier Railway के लिए 25 केवी ओवरहेड विद्युतीकरण, सिग्नलिंग और दूरसंचार के काम किये जायेंगे।

Dealing Rooms Check- इस मेटल स्टॉक में आयेगी 10-12 रुपये की तेजी, प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक में भी डीलर्स ने कराई खरादारी


यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की 'मिशन विद्युतीकरण' ('Mission Electrification') पहल का हिस्सा है। जिसका उद्देश्य देश के पूरे रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण करना है ताकि कार्बन फुटप्रिंट और डीजल पर होने वाले खर्च को कम किया जा सके।

इसके अलावा, एलएंडटी के बिल्डिंग्स एंड फैक्टरीज के बिजनेस ने गुजरात में एक फूड प्रोसेसिंग फैसिलिटी के डिजाइन और निर्माण के लिए एक वैश्विक एफएमसीजी निर्माता से एक अच्छा ऑर्डर प्राप्त किया है।

कंपनी को डिजाइन और निर्माण (design & build basis) के आधार पर कोलकाता में एक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को 250 बिस्तरों तक बढ़ाने के लिए निर्माण करने का ऑर्डर भी मिला है।

Rakesh Jhunjhunwala portfolio के इस Tata group स्टॉक में आया ब्रेकआउट, क्या आपको खरीदना चाहिए?

आज दोपहर 12:15 बजे लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) का शेयर बीएसई पर 1747.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था। ये अपने पिछले बंद भाव से 55.60 रुपये या 3.29 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा था। जबकि बेंचमार्क सेंसेक्स 1208.93 अंक या 2.21 प्रतिशत बढ़कर 55,824.36 पर पहुंच गया था।

इस शेयर ने 18 जनवरी, 2022 अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर 2,078.20 रुपये को छुआ था और 19 अप्रैल, 2021 को अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 1,306.40 रुपये को छुआ था।

वर्तमान में यह अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर से 15.84 प्रतिशत नीचे और 52 सप्ताह के निचले स्तर से 33.88 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।