Get App

कर्मचारियों को मिलेगी हफ्ते में 3 दिन छुट्टी! लेबर कोड आने के बाद क्या होगा हफ्ते में 4 दिन करना होगा काम

Labour Code Rules: क्या प्राइवेट कंपनियां कर्मचारियों के लिए 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी जल्द करेंगी। लेबर कोड आने से कंपनियों के हफ्ते में चार दिन वर्किंग और तीन छुट्टी का नियम लागू कर सकती है

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 19, 2026 पर 4:14 PM
कर्मचारियों को मिलेगी हफ्ते में 3 दिन छुट्टी! लेबर कोड आने के बाद क्या होगा हफ्ते में 4 दिन करना होगा काम
क्या प्राइवेट कंपनियां कर्मचारियों के लिए 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी जल्द करेंगी।

Labour Code Rules: क्या प्राइवेट कंपनियां कर्मचारियों के लिए 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी जल्द करेंगी। लेबर कोड आने से कंपनियों के हफ्ते में चार दिन वर्किंग और तीन छुट्टी का नियम लागू कर सकती है। हालांकि इसके बदले कर्मचारियों को रोजाना ज्यादा घंटे काम करना पड़ सकता है। ऐसा होने पर कर्मचारियों को रोजाना 12 घंटे काम करना होगा।

अब कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। नए लेबर कोड के तहत कंपनियों को चार दिन वर्किंग लागू करने का विकल्प दिया है। सरकार के नए नियमों के मुताबिक हफ्ते में कुल काम के घंटे 48 से ज्यादा नहीं होने चाहिए, लेकिन इन्हें 4 दिनों में बांटा जा सकता है।

इस सिस्टम के तहत कर्मचारी चार दिन करीब 12 घंटे तक काम करना होगा और बाकी तीन दिन छुट्टी पा सकते हैं। इसमें ब्रेक और आराम का समय भी शामिल होगा। लंबे वीकेंड की वजह से कई कर्मचारियों को यह मॉडल अच्छा लग सकता है। खासकर उन सेक्टर्स में जहां वर्क फ्रॉम होम और फ्लेक्सिबल शेड्यूल पहले से मौजूद हैं।

हालांकि लेबर एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं कि यह नियम अनिवार्य नहीं है। यानी हर कंपनी को 4 दिन वाला वर्क मॉडल अपनाना जरूरी नहीं होगा। इसे तभी लागू किया जा सकेगा जब कंपनी और कर्मचारी दोनों इसके लिए सहमत हों। कोई भी नियोक्ता कर्मचारियों पर जबरदस्ती ये सिस्टम थोप नहीं सकता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें