Labour Code Rules: 1 अक्टूबर यानी अगले महीने से केंद्र की मोदी सरकार लेबर कोड के नियमों को लागू करेगी? इस पर अभी बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। अगर ये नियम लागू होते हैं तो आपके ऑफिस के काम के घंटे 12 घंटे हो जाएंगे। वहीं, आपके हाथ आने वाली सैलेरी घट सकती है जबकि पीएफ का पैसा बढ़ सकता है। हालांकि, लेबर मिनिस्ट्री इन नए नियमों को 1 अक्टूबर से लागू नहीं कर पाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसके दो कारण हैं। पहला राज्यों की तैयारी न होना और दूसरा उत्तर प्रदेश समेत देश के 5 राज्यों में होने वाले चुनाव।
