स्टॉक मार्केट्स के हाई लेवल्स के निकट कारोबार करने के साथ ही वोलैटिलिटी को मापने वाला India VIX इंडेक्स सोमवार को पांच प्रतिशत तक बढ़कर 17.74 पॉइंट पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स ने बताया कि शुरुआती कारोबार में India VIX लगभग 10 प्रतिशत गिरा था और इसके बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई, जो वोलैटिलिटी अधिक होने का संकेत है।
मार्केट अभी तक के हाई लेवल्स के निकट कारोबार कर रहा है जिससे सतर्कता बढ़ी है। इनवेस्टर्स ने सोमवार को ट्रेडिंग में कुछ कमी की।
निफ्टी 50 पिछले तीन महीनों में 12 प्रतिशत चढ़ा है और सेंसेक्स में लगभग 13 प्रतिशत की तेजी आई है। इस वर्ष अभी तक ये दोनों इंडेक्स क्रमशः 27.5 प्रतिशत और 26 प्रतिशत बढ़े हैं।
जेफ्रीज के क्रिस्टोफर वुड्स ने पिछले सप्ताह कहा था कि भारत का स्टॉक मार्केट बहुत अधिक बढ़ा है और यह सतर्क होने का इशारा है। उनका कहना था कि कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने के खतरे के साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पॉलिसी में बदलाव करने से स्टॉक मार्केट को झटका लग सकता है।
पिछले तीन महीनों में India VIX में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और इस वर्ष अभी तक यह लगभग 16 प्रतिशत घटा है।