Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की योजना मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में फर्जी लाभार्थियों की मुसीबत बढ़ने वाली है। सरकारी नौकरी कर रही महिलाएं भी इस योजना के जरिये हर महीने 1500 रुपये ले रही हैं। ऐसी महिलाएं अलर्ट हो जाएं क्योंकि सरकार आपकी इनकम पर नजर रख रही है। कहीं ऐसा न हो कि 1500 रुपये के चक्कर में आप फंस जाएं। केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास विभाग को आयकर रिटर्न (ITR) का डाटा देखने की अनुमति दे दी है। इसका मतलब यह है कि अब राज्य सरकार यह पता लगा सकेगी कि कौन-कौन सी महिलाएं इनकम टैक्स भरती हैं और फिर भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रही हैं।
