Last Date to Apply in UPS: केंद्रीय सरकारी कर्मचारी वर्तमान में NPS के तहत हैं और UPS का विकल्प चुनना चाहते हैं, उन्हें 30 जून 2025 तक अप्लाई करना होगा। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2025 को अपने कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) शुरू की है। यह स्कीम एक तय पेंशन देती है। यूपीएस पेंशन स्कीम नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से अलग है। UPS के तहत पात्र कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय उनके अंतिम 12 महीनों के औसत बेसिक सैलरी का 50% पेंशन के रूप में मिलेगा, बशर्ते उन्होंने कम से कम 25 सालों की सर्विस पूरी की हो।
