Gold Price Today 19th July 2021: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 123 रुपये गिरकर 48,150 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। चांदी में 1,223 रुपये सस्ती हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 19 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव ये रहे..
24 कैरेट सोने का भाव 48150 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सोने का दाम 48273 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 123 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47957 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44105 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36113 रुपये पर पहुंच गया।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।