Gold Price Today 15th July 2021: आज सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आई। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 319 रुपये चढ़कर 48474 रुपये पर खुला। सोने का भाव 48,500 के करीब आ चुका है।
वहीं चांदी 396 रुपये महंगी होका 69,516 रुपये पर खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 15 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
- 24 कैरेट सोने का भाव 48474 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सोने का दाम 48155 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 319 रुपये की तेजी आई।
- अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44402 रुपये रहा।
- 18 कैरेट का भाव 36356 रुपये पर पहुंच गया।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।