Get App

PPF, KVP, Post Office Deposits पर इतना मिल रहा है ब्याज, सरकार ने इन योजनाओं पर बढ़ाया ब्याज

नागरिकों को नियमित रूप से बचत करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ये सरकार छोटी बचत योजनाएं चलाती है। छोटी बचत योजनाओं की तीन केटेगरी है। पहली- सेविंग डिपॉजिट, दूसरी- सोशल सिक्योरिटी और तीसरी मंथली इनकम प्लान

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2022 पर 1:17 PM
PPF, KVP, Post Office Deposits पर इतना मिल रहा है ब्याज, सरकार ने इन योजनाओं पर बढ़ाया ब्याज
सरकार ने इन सरकारी योजनाओं पर बढ़ाया ब्याज।

Latest Interest Rates On Small Savings Schemes: दो साल से अधिक समय तक छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में किसी भी तरह बदलाव नहीं किया। हालांकि, हाल मे सरकार ने किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) और टाइम डिपॉजिट जैसे छोटी बचत योजनाओं पर अक्टूबर-दिसंबर 2022 के लिए 30 बेसिस प्वाइंट तक रिवाइज किया है। यह कदम सरकार की तरफ तब आया है जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पिछले कुछ महीनों से रेपो रेट को बढ़ा रहा है। बैंक के बाद अब सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज बढ़ाया है।

छोटी बचत योजनाएं क्या हैं?

नागरिकों को नियमित रूप से बचत करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ये सरकार छोटी बचत योजनाएं चलाती है। छोटी बचत योजनाओं की तीन केटेगरी है। पहली- सेविंग डिपॉजिट, दूसरी- सोशल सिक्योरिटी और तीसरी मंथली इनकम प्लान। सेविंग डिपॉजिट में 1 से 3 साल की जमा और 5 साल की आरडी शामिल है। इसके अलावा नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र जैसे सेविंग सर्टिफिकेट भी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सार्वजनिक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि खाता और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना शामिल हैं। मासिक आय योजना में मासिक आय खाता शामिल है।

किसान विकास पत्र (KVP) में कुछ जगह छोड़कर, सीनियर सिटीजन नागरिक बचत योजना, मासिक आय खाता योजना और दो और तीन साल के लिए जमा पर ब्याज को रिवाइज नहीं किया है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक दरों में 10-30 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड, बचत जमा, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र और सुकन्या समृद्धि खाता योजना सहित अन्य योजनाओं पर ब्याज दरें में बदलाव नहीं किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें