Get App

Crypto Market: 2022 की झोली में क्रिप्टो निवेशकों के लिए क्या हो सकता है, आइए जानें

भारत और चीन जैसे बड़े क्रिप्टो मार्केट में प्राइवेट क्रिप्टो करेंसी पर पूरी तरह से पाबंदी की मांग के बावजूद El Salvador जैसे तमाम देशों में क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता मिल रही है। जो क्रिप्टोमार्केट के लिए शुभ संकेत है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2021 पर 4:54 PM
Crypto Market: 2022 की झोली में क्रिप्टो निवेशकों के लिए क्या हो सकता है, आइए जानें
2022 में क्रिप्टो पर आधारित यील्ड फॉर्मिंग, NFT और स्टॉकिंग जैसे प्रोडक्ट में तेजी से विकास होता नजर आ सकता है।

2021 क्रिप्टो निवेशकों के लिए एक शानदार साल रहा है। इस अवधि में अधिकांश बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 2021 में नॉन फंजिबल टोकन (NFTs) एक बूमिंग इन्वेस्टमेंट विकल्प के तौर पर उभरे हैं। अब सबकी उम्मीदें 2022 से जुड़ी हैं। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ते आर्कषण को देखते हुए हर कोई जानना चाहता है कि क्रिप्टोकरेंसी के लिए 2022 कैसा रहेगा।

2022 में तेजी से विकसित होते क्रिप्टो मार्केट के भाव, कारोबार में ग्रोथ, इससे जुड़े नए निवेश प्रोडक्ट्स, क्रिप्टो बाजार से जुड़े नियमों में होने वाले बदलावों, क्रिप्टो से जुड़ी पर्यावरण से संबंधित चिंताओं के मोर्चे पर होने वाली प्रगति और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई नई खबरों पर बाजार की नजर रहेगी।

गौरतलब है कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पिछले कुछ सालों से काफी जोरदार टेक्नोलॉजी के तौर पर उभर रही है। तमाम इंडस्ट्रीज में इसके उपयोग से व्यापक बदलाव आ सकते हैं। ब्लॉकचेन एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसका उपयोग सिर्फ फाइनेंशियल सेक्टर तक ही सीमित नहीं है। यह लगभग सभी क्रिप्टो एसेट में तो यूज होती ही है इसके अलावा गेमिंग, ऑर्ट और एंटरटेनमेंट, इंटरनल अकाउंटिंग के क्षेत्र में भी इसका उपयोग लगातार बढ़ रहा है। उम्मीद है कि 2022 में ब्ल़ॉकचैन टेक्नोलॉजी का प्रसार और तेजी से होगा।

vEmpire के सीईओ डोमिनिक राइडर (Dominic Ryder)का कहना है कि 2022 में हमें क्रिप्टो मार्केट में सेक्टर डाइवर्जन देखने को मिलेगा जो स्टॉक मार्केट में तो आम बात है लेकिन क्रिप्टो बाजार में अभी तक नहीं था। अब हमें क्रिप्टो मार्केट में भी सेक्टर डाइवर्जन देखने को मिल सकता है और यह चीज हमें सबसे पहले गेमिंग और NFT जैसे वर्चुअल रियलटी स्पेस के रुप में देखने को मिल सकती है। इसके अलावा DAOs (decentralised autonomous organisations) को बढ़ावा देने के लिए बड़े प्रयास होते नजर आ सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें