LIC Aadhaar Shila: रोजाना 29 रुपये बचाने पर मिलेंगे 4 लाख, जानें इस स्कीम के बारे में

LIC Aadhaar Shila भारतीय जीवन बीमा निगम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खास स्कीम बनाई है

अपडेटेड Jul 14, 2021 पर 12:52 PM

LIC Aadhaar Shila: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खास स्कीम बनाई  है। महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई इस स्कीम का नाम LIC आधारशिला प्लान है। LIC की इस स्कीम में 8 से 55 साल की महिलाएं निवेश कर सकती है। आइए जानते हैं स प्लान के बारे में ..

फायदा लेने की शर्त

LIC का आधार शिला प्लान सिक्योरिटी और सेविंग्स दोनों उपलब्ध कराता है। इसका फायदा केवल वे महिलाएं ही उठा सकती हैं जिनका आधार कार्ड बना हुआ है। LIC का यह प्लान पॉलिसीधारक और उसकी मृत्यु के बाद परिवार को फाइंनेशियल मदद देता है। मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को पैसा मिल जाता है।


इतना करना होगा निवेश

LIC आधार शिला प्लान के तहत बेसिक सम एश्योर्ड मिनिमम 75000 रुपये और मैक्सिमम 3 लाख रुपये है। पॉलिसी का समय न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल है। LIC के प्लान में 8 से 55 साल की महिला निवेश कर सकती है और मैक्सिकम मैच्योरिटी की उम्र 70 साल है। प्लान में प्रीमियम का पेमेंट मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर किया जाता है।

जानें पूरा गणित

मान लीजिए अगर आपकी उम्र 31 साल है और इसमें 20 साल तक रोजाना 29 रुपये जमा करते हैं तो पहले साल में आपके 10,959 रुपये जमा होंगे। इसमें 4.5 फीसदी टैक्स होगा। अगले साल आपको 10,723 रुपये देना होगा। ये प्रीमियम हर महीने , तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर जमा कर सकते हैं। इस तरह आप 20 साल में 2,14,696 रुपये जमा करने होंगे और मैच्योरिटी के समय में 3,97,000 रुपये मिलेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।