LIC New Plan: एलआईसी ने लॉन्च किए 2 नए धांसू प्लान! गारंटीड इनकम के साथ मिलेगा ₹24 लाख का टर्म कवर

LIC New Plan Launch: LIC ने अपने 70वें स्थापना दिवस पर 'बीमा प्लैटिनम' और 'जीवन रक्षा' नाम से दो नई पॉलिसी लॉन्च की हैं। इन दोनों योजनाओं में शेयर बाजार का कोई जोखिम नहीं है और मिलने वाले रिटर्न पूरी तरह से फिक्स्ड हैं। जानिए इन दोनों पॉलिसीज में आपके काम का कौन सा प्लान है और 7 सितंबर से इसे कैसे खरीद सकते हैं

अपडेटेड Sep 02, 2026 पर 10:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दोनों योजनाएं नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग हैं, इसलिए इनके सभी बेनिफिट्स पॉलिसी के पहले दिन से ही फिक्स्ड होते हैं

LIC New Plans Launch: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम  ने अपने 70वें स्थापना दिवस के मौके पर 1 सितंबर 2026 को दो नई बीमा योजनाएं बीमा प्लैटिनम और जीवन रक्षा लॉन्च की हैं।

ये दोनों ही नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्लान हैं। इसका मतलब है कि इन योजनाओं में मिलने वाले फायदे न तो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करते हैं और न ही इनमें कंपनी के मुनाफे या बोनस का कोई झंझट है। इनमें मिलने वाले सभी रिटर्न पहले से तय होते हैं।

ये दोनों प्लान 7 सितंबर 2026 से ग्राहकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन यानी एजेंट्स व ब्रांच के जरिए उपलब्ध होंगे। आइए आसान भाषा में समझते हैं इन दोनों प्लान्स के फीचर्स, पात्रता और फायदे।


1. LIC बीमा प्लैटिनम (Plan 770): गारंटीड एडिशन्स और रेगुलर इनकम का तड़का

LIC की बीमा प्लैटिनम एक लिमिटेड-प्रीमियम सेविंग्स और प्रोटेक्शन प्लान है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो लाइफ कवर के साथ-साथ एक निश्चित और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं। बीमा प्लैटिनम की ये है मुख्य विशेषताएं:

गारंटीड एडिशन: प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान हर साल ₹1,000 के एनुअल प्रीमियम पर ₹70 का गारंटीड एडिशन मिलेगा, जो आपकी पॉलिसी में जुड़ता रहेगा।

बूस्टर इनकम बेनिफिट: प्रीमियम चुकाने की अवधि खत्म होने के 5वें साल के अंत में, बेसिक सम एश्योर्ड का 70% एकमुश्त बूस्टर इनकम के रूप में दिया जाएगा।

रेगुलर इनकम बेनिफिट: बूस्टर इनकम मिलने के बाद पेआउट पीरियड के दौरान हर साल बेसिक सम एश्योर्ड का 10% रेगुलर इनकम के रूप में मिलेगा।

प्रीमियम चुकाने के विकल्प (PPT): आप अपनी सुविधा के अनुसार 7, 10, 12, 15 या 18 साल तक प्रीमियम भरने का विकल्प चुन सकते हैं।

सम एश्योर्ड और उम्र: न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड ₹3 लाख है। इसमें एंट्री की न्यूनतम उम्र 30 दिन के बच्चे से लेकर अधिकतम 55 साल तक है।

2. एलआईसी जीवन रक्षा(Plan 894): कम खर्च में प्योर-रिस्क लाइफ कवर

LIC की जीवन रक्षा योजना एक प्योर-रिस्क प्लान है। यह पॉलिसी उन लोगों के लिए बनाई गई है जो बेहद कम प्रीमियम में अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केवल फिक्स्ड डेथ बेनिफिट चाहते हैं। जीवन रक्षा प्लान की मुख्य विशेषताएं:

फिक्स्ड डेथ बेनिफिट: पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को तयशुदा गारंटीड डेथ बेनिफिट मिलता है। इसमें कोई बोनस या मैच्योरिटी बेनिफिट शामिल नहीं होता।

प्रीमियम भरने के 3 फ्लेक्सिबल विकल्प: आप अपनी सुविधा के मुताबिक सिंगल प्रीमियम, रेगुलर प्रीमियम या लिमिटेड प्रीमियम (कुछ सालों तक) भरने का विकल्प चुन सकते हैं।

सम एश्योर्ड की सीमा: इस प्लान में न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड ₹5 लाख और अधिकतम ₹24 लाख तक रखा गया है।

पात्रता उम्र: इस योजना में 18 साल से 45 साल तक के व्यक्ति प्रवेश ले सकते हैं। पॉलिसी की अधिकतम मैच्योरिटी उम्र 60 वर्ष तय की गई है।

महिलाओं के लिए विशेष छूट: एलआईसी ने इस प्लान में महिलाओं के लिए विशेष रियायती प्रीमियम दरें और अधिक सम एश्योर्ड लेने वालों के लिए रिबेट की व्यवस्था की है।

LIC बीमा प्लैटिनम बनाम जीवन रक्षा प्लान

LIC बीमा प्लैटिनम बनाम जीवन रक्षा प्लान

निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह?

ये दोनों प्लान्स दो बिल्कुल अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं:

अगर आप गारंटीड रिटर्न चाहते हैं: अगर आप शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहकर तयशुदा सेविंग्स और फिक्स्ड सालाना आय चाहते हैं, तो बीमा प्लैटिनम सही विकल्प साबित हो सकता है।

अगर आप सिर्फ परिवार का सुरक्षा कवच चाहते हैं: अगर आप कम उम्र में अपने परिवार के लिए बिना किसी मैच्योरिटी की लालच के एक निश्चित सुरक्षा फंड बनाना चाहते हैं, तो जीवन रक्षा प्लान उपयुक्त है।

जरूरी टिप: चूंकि दोनों योजनाएं नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग हैं, इसलिए इनके सभी बेनिफिट्स पॉलिसी के पहले दिन से ही फिक्स्ड होते हैं। किसी भी पॉलिसी को खरीदने से पहले अपने टैक्स स्लैब, प्रीमियम लागत और अन्य म्यूचुअल फंड या स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स के रिटर्न से इसकी तुलना जरूर कर लें।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।