LIC Bima Ratna Policy: एलआईसी ने लॉन्च की बीमा रत्न पॉलिसी, जानें इस पॉलिसी के फायदे

ज्यादातर लोग कम जोखिम वाले निवेश को ही पसंद करते है। लोगों की इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलाआईसी LIC Bima Ratna Policy लेकर आया है

अपडेटेड May 30, 2022 पर 3:40 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलाआईसी LIC Bima Ratna Policy लेकर आया है।

LIC Bima Ratna Policy: ज्यादातर सभी लोगों को अपने भविष्य को लेकर चिंता होती है और वह इसके लिए प्लान करके भी चलते हैं। ज्यादातर लोग कम जोखिम वाले निवेश को ही पसंद करते है। लोगों की इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलाआईसी LIC Bima Ratna Policy लेकर आया है। आइए जानते इन नई लॉन्च पॉलिसी के बारे में..

LIC लेकर आई नई पॉलिसी

बीते शुक्रवार को भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलाआईसी ने एक पॉलिसी लॉन्च की। इस पॉलिसी का नाम बीमा रत्न रखा गया है। एलआईसी ने बताया कि ये पॉलिसी नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग इंडिविजुअल, सेविंग्स लाइफ इंश्योरेंस प्लान है।


ये हैं इस पॉलिसी के फायदे

ये एक लिमिटेड प्रीमियम, गारंटीड एडीशन, मनी बैक इश्योरेंस पॉलिसी है। यानी आपको कम प्रीमियम मिलेगा और बोनस गारंटी मिलेगा। बीमा रत्न पॉलिसी में पैसा शेयर बाजार में नहीं लगाया जात, तो इसमें निवेश करने पर कोई जोखिम नहीं है।

प्रीमियम और बाकी जानकारी

ये पॉलिसी 15, 20 और 25 साल के समय के लिम मिल रही है। आप कोई भी टर्म ले सकते हैं। जहां 15 साल का टर्म लेने पर 11 साल, तो 20 साल के टर्म पर 16 साल और 25 साल का टर्म लेने पर सिर्फ 21 साल तक ही प्रीमियम देना होगा। इसमें निवेश करने वाले की उम्र 90 दिन से इसमें निवेश करने के लिए आपकी न्यूनतम उम्र 90 दिन और अधिकतम 55 साल होनी चाहिए।

इतना मिलेगा पैसा

पॉलिसी में सम एश्योर्ड 5 लाख का है, यानी आपको कम से कम 5 लाख का कराना होगा। इसमें मैक्सिमम की कोई लिमिट नहीं है।

Vodafone Idea में Amazon के निवेश करने की उम्मीद, शेयर बने रॉकेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।