LIC: एलआईसी बीमा सखी योजना में महिलाओं हर महीने मिलेंगे 7000 रुपये, जानिये डिटेल

LIC: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बीमा सखी योजना के जरिए महिलाओं को महिला करियर एजेंट (MCA) बनने का मौका दिया है। इस योजना में शामिल होने वाली महिलाओं को न केवल प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 7:54 PM
Story continues below Advertisement
LIC: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बीमा सखी योजना के जरिए महिलाओं को महिला करियर एजेंट (MCA) बनने का मौका दिया है।

LIC: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बीमा सखी योजना के जरिए महिलाओं को महिला करियर एजेंट (MCA) बनने का मौका दिया है। इस योजना में शामिल होने वाली महिलाओं को न केवल प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी, बल्कि उन्हें तीन साल तक हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इससे महिलाएं अपना करियर इंश्योरेंस सेक्टर में बना सकती हैं।

कौन कर सकता है एप्लिकेशन?

महिला उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।


अधिकतम उम्र सीमा 70 साल एप्लिकेशन की तारीख तक है।

उम्मीदवार ने कम से कम 10वीं पास की हो।

यह स्कीम LIC की नियमित नौकरी नहीं है, बल्कि एक स्टाइपेंड आधारित अवसर है।

स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

पहले साल: 7,000 रुपये मंथली

दूसरे साल: 6,000 रुपये मंथली (पहले साल की 65% पॉलिसी एक्टिव रहने पर)

तीसरे साल: 5,000 रुपये मंथली (दूसरे साल की 65% पॉलिसी एक्टिव रहने पर)

हर साल स्टाइपेंड पाने के लिए महिला एजेंट को कम से कम 24 नई बीमा पॉलिसी बेचनी होंगी। फिर 48,000 रुपये की पहली साल की कमीशन कमानी होगी। ये पैसा बोनस कमिशन को छोड़कर मिलेगा।

कौन नहीं कर सकता एप्लिकेशन?

मौजूदा LIC एजेंट

LIC कर्मचारी और उनके करीबी रिश्तेदार जैसेकि पति, पत्नी, बच्चे, माता-पिता, भाई-बहन, ससुराल वाले आदि।

रिटायर्ड LIC कर्मचारी

पूर्व एजेंट जो फिर से अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

इच्छुक उम्मीदवारों को एप्लिकेशन लेटर के साथ ये डॉक्यूमेंट लाने होंगे।

पासपोर्ट साइज फोटो

उम्र का प्रूफ

पता प्रूफ

एजुकेशन क्वालिफिकेशन का प्रूफ (सेल्फ-अटेस्टेड)

ध्यान दें कि अधूरी जानकारी या डॉक्युमेंट के बिना एप्लिकेशन रिजेक्ट किया जा सकता है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।