LIC की जबरदस्त योजना, सिर्फ 246 रुपये बचाएं रोजाना और मैच्योरिटी पर पाएं 52 लाख

LIC Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह पॉलिसी ऑफर करती है। इन्हीं पॉलिसियों में से एक एक पॉलिसी का नाम है एलआईसी जीवनलाभ पॉलिसी (LIC Jeevan Labh Policy) जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 2:08 PM
एलआईसी जीवन लाभ योजना के तहत सिर्फ 7,572 रुपये निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 54 लाख रुपये मिलेंगे।

LIC Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह पॉलिसी ऑफर करती है। इन्हीं पॉलिसियों में से एक एक पॉलिसी का नाम है एलआईसी जीवनलाभ पॉलिसी (LIC Jeevan Labh Policy) जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। यह योजना बीमा कवरेज को सेविंग के साथ जोड़ती है। यही कारण है कि यह काफी लोगों को निवेश के लिए पसंद आ रही है। एलआईसी जीवन लाभ योजना के तहत अगर आप हर महीना आप सिर्फ 7,572 रुपये निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 54 लाख रुपये मिलेंगे। यहां जानते हैं इस पॉलिसी के फायदे, निवेश के लिए कैसे और कब जमा करना होगा पैसा और मैच्योरिटी पर कितना फंड मिलेगा।

कैसे मिलेंगे मैच्योरिटी पर 54 लाख रुपये

18 से 59 साल के उम्र वाले व्यक्ति जीवन लाभ पॉलिसी का ऑप्शन चुन सकते हैं। उदाहरण के लिए 25 साल की पीरियड के लिए जीवन लाभ पॉलिसी लेने वाले 25 साल के व्यक्ति को हर महीने 7,400 रुपये या रोजाना 246 रुपये का निवेश करना होगा। यह 86,954 रुपये का सालाना का पेमेंट होगा। मैच्योरिटी पर आपको बीमा का पैसा, रिवरजनी बोनस और एडिशनल बोनस मिलेगा। बोनस का रेट बदल भी सकता है और ये आपके मैच्योरिटी पर मिलने वाले पैसे पर असर डाल सकता है।


इतने साल के लिए कर सकते हैं निवेश

इस योजना का एक फायदा यह है कि यह वयस्कों तक ही सीमित नहीं है, इसे बच्चों के लिए भी खरीदा जा सकता है। जीवन लाभ योजना में 8 से 59 वर्ष की आयु के व्यक्ति निवेश कर सकते हैं। पॉलिसी 10, 13 और 16 साल की पीरियड के लिए ले सकते हैं।

पॉलिसी के फायदे

एलआईसी की जीवन लाभ योजना निवेशकों को अपनी पसंद के अनुसार अपने प्रीमियम का पैसा तय कर सकते हैं। यदि पॉलिसीधारक मैच्योरिटी तक जीवित रहता है, तो उसे मैच्योरिटी के साथ-साथ बीमा राशि और बोनस जैसे अन्य फायदे भी मिलते हैं। पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी को बोनस के साथ मृत्यु लाभ भी मिलता है।

HDFC Bank Q1 Results : जून तिमाही में मुनाफा 30% उछला, एसेट क्वालिटी भी हुआ सुधार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।