LIC ने शुरू किये क्रेडिट कार्ड, मिलेगा 5 लाख का बीमा कवर और इंश्योरेंस प्रीमियम पर रिवार्ड, नहीं देना होगा चार्ज

LIC New Credit Card: एलआईसी अपना क्रेडिट कार्ड लेकर आया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank), एलआईसी कार्ड्स (LIC Cards) और मास्टरकार्ड (Master Card) ने दो को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड - एलआईसी क्लासिक (LIC Classic) और एलआईसी सेलेक्ट (LIC Select) लॉन्च किये हैं

अपडेटेड Dec 15, 2023 पर 3:45 PM
Story continues below Advertisement
LIC New Credit Card: एलआईसी अपना क्रेडिट कार्ड लेकर आया है।

LIC New Credit Card: एलआईसी अपना क्रेडिट कार्ड लेकर आया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank), एलआईसी कार्ड्स (LIC Cards) और मास्टरकार्ड (Master Card) ने दो को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड - एलआईसी क्लासिक (LIC Classic) और एलआईसी सेलेक्ट (LIC Select) लॉन्च किये हैं। एलआईसी के इन दो नए क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं। कम ब्याज दर, जीरो-ज्वाइनिंग फीस, रिवार्ड पॉइंट्स और 5 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर जैसे फायदे एलआईसी के नए लॉन्च क्रेडिट कार्ड पर मिल रहे हैं।

नहीं चाहिए एलआईसी पॉलिसी

यहां आपको बता दें कि अगर आपके पास एलआईसी की पॉलिसी नहीं भी है तो भी आप एलआईसी क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन क्रेडिट कार्ड के लिए एलआईसी की पॉलिसी होना जरूरी नहीं है। हालांकि, अगर आपके पास बीमा पॉलिसी है तो उसकी प्रीमियम पेमेंट एलआईसी के क्रेडिट कार्ड से करने पर रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे।


एलआईसी क्लासिक क्रेडिट कार्ड (LIC Classic Credit Card)

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की वेबसाइट के अनुसार एलआईसी क्लासिक क्रेडिट कार्ड पर मिलते हैं ये फायदे

- जीरो ज्वाइनिंग चार्ज और जीरो सालाना फीस।

-ब्याज दरें 0.75% हर मीहना या 9% सालाना से शुरू होती हैं। यह 3.5% प्रति माह या 42% सालाना तक हो सकती है।

- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एटीएम पर 48 दिनों तक इंटरेस्ट फ्री कैश निकालने की सर्विस मिलेगी।

- ईएमआई के लिए आपको प्रति ट्रांजैक्शन 199 रुपये का चार्ज देना होगा।

- लेट पेमेंट फीस कुल पेमेंट का 15 फीसदी होगा। ये न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 1,250 रुपये है।

- सभी अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन के लिए फॉरेक्स मार्कअप फीस 3.5 फीसदी होगी।

एलआईसी सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड (LIC Select Credit Card)

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की वेबसाइट के अनुसार एलआईसी सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड पर मिलते हैं ये फायदे

- जीरो ज्वाइनिंग चार्ज और जीरो सालाना फीस।

-ब्याज दरें 0.75% हर मीहना या 9% सालाना से शुरू होती हैं। यह 3.5% प्रति माह या 42% सालाना तक हो सकती है।

- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एटीएम पर 48 दिनों तक इंटरेस्ट फ्री कैश निकालने की सर्विस मिलेगी।

- ईएमआई के लिए आपको प्रति ट्रांजैक्शन 199 रुपये का चार्ज देना होगा।

- लेट पेमेंट फीस कुल पेमेंट का 15 फीसदी होगा। ये न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 1,250 रुपये है।

- सभी अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन के लिए फॉरेक्स मार्कअप फीस 3.5 फीसदी होगी।

एलआईसी क्रेडिट कार्ड से जुड़ने के फायदे

-कार्ड बनने के 30 दिनों के अंदर पहले 5,000 रुपये खर्च करने पर आपको 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। कार्ड जनरेशन के 30 दिनों के अंदर की गई पहली ईएमआई के ट्रांजेक्शन की वैल्यू पर 5% कैशबैक (1000 रुपये तक) मिलेगा।

-यात्रा पर घरेलू उड़ानों की बुकिंग पर 500 रुपये की छूट

-MYGLAMM पर 899 रुपये और उससे अधिक की खरीदारी पर 500 रुपये की छूट

-399 रुपये की 6 महीने की फार्मईजी प्लस मेंबरशीप मुफ्त

-500 रुपये मूल्य की 1 साल की मुफ्त लेंसकार्ट गोल्ड मेंबरशीप

एलआईसी क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस बेनेफिट

एलआईसी क्लासिक क्रेडिट कार्ड पर कम से कम एक ट्रांजेक्शन करने पर 2,00,000 रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल कवर मिलेगा।

इक्विटी में बढ़ाएं निवेश, मल्टी-ईयर बुल रन के लिए तैयार है बाजार, अब लार्जकैप पकड़ेंगे रफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।