Pension Plan: एलआईसी दे रहा पेंशन प्लान, रोजाना 72 रुपये निवेश कर पा सकते हैं 25,000 पेंशन

Pension Plan: रिटायर होने के बाद जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए पेंशन योजना को आज के समय में जरूरी माना जा रहा है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग अपनी नौकरी के दौरान ही पेंशन फंड में पैसा लगाना शुरू कर देते हैं

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 4:05 PM
ज्यादातर लोग अपनी नौकरी के दौरान ही पेंशन फंड में पैसा लगाना शुरू कर देते हैं।

Pension Plan: रिटायर होने के बाद जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए पेंशन योजना को आज के समय में जरूरी माना जा रहा है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग अपनी नौकरी के दौरान ही पेंशन फंड में पैसा लगाना शुरू कर देते हैं। बुढ़ापे में स्वास्थ्य से जुड़े काफी खर्च बढ़ जाते हैं। बढ़ती महंगाई में सभी तरह के खर्चे बढ़ने लग जाते हैं। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि अपने भविष्य को पैसे की तंगी से बचाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। आपके बुढ़ापे को सुरक्षित बनाने के लिए एलआईसी की न्यू जीवन निधि योजना (LIC Jeevan Nidhi Policy) काफी काम की साबित हो सकती है।

एलआईसी की न्यू जीवन निधि योजना (LIC New Jeevan Nidhi Plan)

यह ट्रेडिशनल डेफर्ड लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। यह इनवेस्टर को रिटायरमेंट कॉर्पस बनाने की सुविधा देता है। इसमें पॉलिसी की अवधि के दौरान रेगुलर प्रीमियम चुकाना पड़ता है। प्लान की मैच्योरिटी पर इनवेस्टर को एन्युटीज का पेमेंट कर दिया जाता है।


LIC पेंशन पॉलिसी

एलआईसी जीवन निधि पॉलिसी देश की मशहूर पेंशन योजनाओं में से एक है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी इनकम कम है। पॉलिसी के तहत रोजाना 72 रुपये के निवेश पर रिटायरमेंट के बाद 25,000 से अधिक की मासिक पेंशन का फायदा उठाया जा सकता है। एलआईसी की ये पॉलिसी 20 साल से 58 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है। इस योजना के तहत पेंशन के साथ-साथ बीमा योजना का भी फायदा उठा सकते हैं। साथ ही हर 6 साल पर बोनस की भी गारंटी मिलती है। पॉलिसी के तहत निवेश की गए निवेश पर टैक्स छूट भी मिलती है।

ये है पूरा कैलकुलेशन

एलआईसी की इस पॉलिसी का पीरियड 7 साल से 35 साल तक है। निवेशक पेमेंट के लिए सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक पेमेंट का ऑप्शन चुन सकते हैं। योजना के तहत अगर कोई निवेशक 20 साल की उम्र में पॉलिसी के तहत 25 साल तक 72 रुपये रोजाना निवेश करता है तो उसे 10 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर मिलता है। साथ ही रिटायरमेंट के बाद पेंशन का फायदा भी मिलता है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एलआईसी की नजदीकी ब्रांच या आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी ले सकता है।

Jio Share Listing: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा ऐलान, 21 अगस्त को लिस्ट होंगे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।