LIC Policy Plan: एलआईसी ने शुरू किये 2 नये प्लान, टेक टर्म और न्यू जीवन अमर प्लान में मिलेंगे ये फायदे

LIC Policy Plan: जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 2 नए जीवन बीमा प्लान लॉन्च किये हैं

अपडेटेड Nov 23, 2022 पर 5:46 PM
LIC Policy Plan: जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 2 नए जीवन बीमा प्लान लॉन्च किये हैं।

LIC Policy Plan: जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 2 नए जीवन बीमा प्लान लॉन्च किये हैं। इन दोनों पॉलिसी का नाम न्यू जीवन अमर और टेक टर्म है। ये दोनों ही पॉलिसी LIC ने बंद की है और फिर नए प्रीमियम अमाउंट के साथ इन्हें फिर शुरू किया गया है। ये दोनों ही पॉलिसी नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्लान हैं, जिसका मतलब है कि पॉलिसीधारक एक तय प्रीमियम का पेमेंट करेगा और फिर उसे गारंटी रिटर्न मिलेगा।

LIC के नए प्लान

नॉन-लिंक्ड प्लान कम जोखिम वाले प्रोडक्ट होते हैं जो शेयर बाजार से जुड़े नहीं होते हैं। एलआईसी के मुताबिक दोनों प्लान में महिलाओं को स्पेशन रेट ऑफर किये जा रहे हैं। लिंक्ड और नॉन लिंक्ड प्लान के लिए प्रीमियम अलग-अलग है।


एलआईसी के न्यू जीवन अमर प्लान के फायदे (LIC’s New Jeevan Amar)

- दो बेनिफिट ऑप्शन से चुनने का मौका मिलता है। पहला: लेवल सम एश्योर्ड और दूसरा: बढ़ा हुआ सम एश्योर्ड।

- सिंगल प्रीमियम, रेगुलर प्रीमियम और लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट ऑप्शन चुने की सुविधा।

- पॉलिसी टर्म और प्रीमियम पेमेंट चुनने का ऑप्शन।

- इन दोनों ही पॉलिसी में महिलाओं को स्पेशल रेट ऑफर किया जा रहा है। स्मोकर्स और नॉन स्मोकर्स के लिए अलग रेट ऑफर किया जाएगा।

- पॉलिसीहोल्डर्स के लिए मिनिमम एंट्री एज 18 साल और मैक्सिमम एंट्री एज 65 साल होगी। वहीं मैक्सिमम मैच्योरिटी एज 80 साल होगी। पॉलिसी टर्म 10 साल से 40 साल के बीच होगी

इतना देना होगा प्रीमियम

LIC की इन दोनों ही पॉलिसी में पॉलिसीहोल्डर्स को मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना प्रीमियम देना होता है। इसमें अब लोगों को 5,000, 15,000, 25,000, और 50,000 रुपये तक का प्रीमियम देना होगा।

एलआईसी न्यू टेक टर्म प्लान के फायदे (LIC’s New Tech-Term)

- दो बेनिफिट ऑप्शन से चुनने का मौका मिलता है। पहला: लेवल सम एश्योर्ड और दूसरा: बढ़ा हुआ सम एश्योर्ड।

- सिंगल प्रीमियम, रेगुलर प्रीमियम और लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट ऑप्शन चुने की सुविधा। साथ ही पॉलिसी टर्म और प्रीमियम पेमेंट चुनने का ऑप्शन होगा।

- इन दोनों ही पॉलिसी में महिलाओं को स्पेशल रेट ऑफर किया जा रहा है। स्मोकर्स और नॉन स्मोकर्स के लिए अलग रेट ऑफर किया जाएगा।

Poonawalla Fincorp अपनी हाउसिंग फाइनेंस आर्म को बेचने की तैयारी में, जानिए कितनी कीमत मिलने की कर रही उम्मीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।