LIC Saral Pension: एक बार के प्रीमियम पर मिलेगी जीवन भर 12000 रुपये महीना पेंशन, जानें इसके फायदे

LIC Saral Pension Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सरल पेंशन (Saral Pension) योजना शुरू कर दी है

अपडेटेड Aug 06, 2021 पर 5:19 PM
Story continues below Advertisement

LIC Saral Pension Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सरल पेंशन (Saral Pension) योजना शुरू कर दी। आप भी सरल पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। LIC की इस योजना में आपको सिर्फ एक बार प्रीमियम देना है और उसके बाद 60 साल के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 12000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। ये पेंशन का पैसा आपको जीवन भर मिलेगा।

LIC सरल पेंशन योजना दो तरीके की है..

एलआईसी सरल पेंशन योजना दो तरीके की है। पहली लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस (Life Annuity with 100 percent return of purchase price) यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है, यानी यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा। दूसरा पेंशन योजना जॉइंट लाइफ के लिए दिया जाता है। इसमें पेंशन पति-पत्नी दोनों को मिलता है। इसमें पति या पत्नी जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती है। जब दोनों ही नहीं रहेंगे तो नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा।

अहम बातें..

1 बीमाधारक के लिए पॉलिसी लेते ही उसका पेंशन शुरू हो जाएगा।

2  अब ये आप पर निर्भर करेगा कि पेंशन हर महीने चाहिए या तिमाही, छमाही या सालाना। ये विकल्प आपको स्वयं चुनना होगा। यानी मासिक आपको आपके निवेश के आधार पर 1000 रुपये महीना से लेकर 12000 रुपये महीना पेंशन मिल सकता है।


3 ये पेंशन योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं।

4 इस योजना में 12000 रुपये साल का न्यूनतम लगाना होगा। इसमें मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की कोई सीमा नहीं है।

5 ये योजना 40 से 80 साल तक के लिए लोगों के के लिए है।

6 इस प्लान में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने बाद पॉलिसी होल्डर को किसी भी समय लोन मिल जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।